प्रदेश की बड़ी खबरें

Road Accident In Panipat : चुलकाना धाम जा रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार, 2 की मौत, कई घायल

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Road Accident In Panipat : पानीपत में डाहर टोल प्लाजा के निकट सोमवार रात को एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो जाने के कारण 2 लोगों की जान चली गई। बता दें कि यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में जहां दो लोगों की मौत हुई है वहीं करीब 25 लोगों को चोटें भी आई हैं। जैसे ही दुर्घटना हुई तो आरोपी ट्रक को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया।

Road Accident In Panipat : गांव नौल्था के पास ट्रक ने लिया चपेट में

जानकारी के मुताबकि गांव शेरा निवासी दीपक ने बताया कि पिता छतरपाल (36) गांव के 35 लोगों को साथ लेकर चुलकाना धाम पैदल यात्रा के लिए निकले थे। यात्रा के दौरान साथ में बच्चों और महिलाओं के लिए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी थी ताकि थकने पर वे उस पर बैठ सके। जब वे गांव नौल्था के पास पहुंचे थे तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिसकी चपेट में 27 लोग आ गए। वहीं दुर्घटना में पिता छतरपाल और आशु (16) की मौके पर ही मौत हो गई थी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंंची

वहीं जैसे ही हादसे की सूचना पुलिस को मिली तो वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और2 शवों को अपने कब्जे में लिया। वहीं दुर्घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल भिजवाया। जहां से अधिकतर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें : Panipat Groom Murder Or Suicide : सुहागरात पर दूल्हा फंदे से लटका मिला

यह भी पढ़ें : Sonipat Accident : करंट की चपेट में आने से 3 श्रमिकों की मौत, 1 साथी गंभीर

यह भी पढ़ें : Youth Drowned : जींद में हांसी ब्रांच नहर में नहाते समय युवक डूबा

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

5 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

6 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

6 hours ago