इंडिया न्यूज, Haryana News (Rock Fell in Nuh) : हरियाणा के जिला नूंह में गुरुवार देर रात को खनन के दौरान पहाड़ की चट्टान गिर गई। जिस कारण जानी नुकसान का मामला सामने आया है। बॉर्डर पर स्थित बिजासना गांव में चट्टान गिरी है जिसमें 7 मजदूर दब गए हैं। अभी तक की सूचना के आधार पर 2 मजदूरों की मौत हो चुकी है। मगर अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार बिजासना गांव राजस्थान के साथ लगता है, जहां देर रात चट्टान गिरने के कारण कई मजदूर नीचे दब गए। वहीं बता दें कि जैसे ही चट्टान गिरी तो जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौडे।
सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य प्रशासन मौके पर पहुंचा और मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए जुट गया। देर रात से ही बचाव का कार्य जारी है। दबने वाले मजूदरों में अधिकतर हरियाणा फिरोजपुर झिरका निवासी हैं। जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय 5 डंपर, 3 पॉपलैंड व 3 अन्य वाहन मौके पर खड़े हुए थे। फिलहाल बचाव कार्य जारी हैं।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…
एसपी लोकेंद्र सिंह ने मतगणना स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा India…
हरियाणा में कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है : कुमारी सैलजा राहुल…
India News Haryana, Haryana Elections 2024: हरियाणा में आगामी चुनावों के परिणाम को लेकर कांग्रेस…