Rohtak Bridal Shooter Arrested : रोहतक दुल्हन गोलीकांड का मुख्य आरोपी साहिल UP से गिरफ्तार

इंडिया न्यूज, रोहतक:

Rohtak Bridal Shooter Arrested : हरियाणा के रोहतक जिले में हुए दुल्हन गोलीकांड के मुख्य आरोपी साहिल को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। शाम तक पुलिस अधिकारी प्रेसवार्ता करके अहम खुलासे कर सकते हैं।

Read More : CM Twitter Handle Help Public सीएम ट्विटर हैंडल लगातार आम जन का मददगार साबित हो रहा

जिंदगी और मौत के बीच झूल रही तनिष्का Rohtak Bridal Shooter Arrested

मुख्य आरोपी के साथ वारदात में शामिल रहे अन्य बदमाशों की धरपकड़ में पुलिस की चार टीमें दूसरे राज्यों में गई हुई हैं बता दें कि वारदात को तीन दिन से ज्यादा का समय बीत गया है और पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में पीड़िता तनिष्का जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। आरोपी साहिल और तनिष्का दोनों ही सांपला के रहने वाले हैं। साहिल की गिरफ्तारी होने से सांपलावासियों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि उनमें साहिल का भय था।

Read More : 19 percent samples of food items failed फेस्टिवल सीजन में खाने पीने की चीजों के 19 फीसद सैंपल फेल

साहिल की गिरफ्तारी के लिए शाम तक का मांगा था समय Rohtak Bridal Shooter Arrested

ग्रामीणों का कहना है कि साहिल आपराधिक प्रवृत्ति का शख्स है इससे पहले रविवार सुबह सांपलावासियों ने एक पंचायत की थी, जिसमें इलाके के 250 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था। सांपला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र बूरा भी इस पंचायत में पहुंचे थे। उन्होंने साहिल की गिरफ्तारी के लिए शाम तक का समय मांगा था। इस बीच खबर आ गई कि साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे पुलिस टीम यूपी से पकड़कर रोहतक ला रही है।

Read More : International Gita Mahotsav 2021 : 19 दिसंबर तक मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव : मुख्यमंत्री

पुलिस अफसर बनने का था तनिष्का का सपना Rohtak Bridal Shooter Arrested

पीजीआई ट्रॉमा सेंटर में अपनी जिंदगी की लड़ाई लड़ रही तनिष्का स्कूल समय से ही पुलिस अफसर बनने का सपना देख रही थी। वह अकसर घर पर पुलिस की बड़ी अधिकारी बनने की बात कहती थी। मगर परिजनों के मुताबिक उक्त आरोपी साहिल पिछले काफी समय से तनिष्का को परेशान कर रहा था।

Also Read : Agriculture Law जानें 14 सितंबर, 2020 से 19 नवंबर, 2021 तक क्या-क्या हुआ

गोली लगने से तनिष्का की गर्दन में 6-7 सेंटीमीटर का हुआ छेद Rohtak Bridal Shooter Arrested

तनिष्का का इलाज कर रहे पीजीआईएमएस के डॉक्टरों का कहना है कि गोली लगने से उसकी गर्दन में छह से सात सेंटीमीटर का बड़ा छेद हो गया है। गर्दन में लगी गोली ने उसकी छाती को काफी नुकसान पहुंचाया है। एक गोली उसकी सांस और खाने की नली के पास फंसी हुई है।

Read also : Human Trafficking : मानव तस्करी के आरोप में एक रोहिंग्या गिरफ्तार, राष्ट्र विरोधी ताकतों से संबंध का शक

दूसरी गोली बाईं साइड की पसली में फंसी हुई है जबकि एक गोली बाईं साइड के पेट के निचले हिस्से में खून की नली में दबी हुई है। यह गोली सीटी स्कैन में ट्रेस हो चुकी है, लेकिन अभी स्थिति ऐसी नहीं है कि इन्हें निकाला जा सके। गोली लगने के कारण बाई साइड डायफ्रेम में तीन छेद हो चुके हैं। लीवर का हिस्सा और पेट में खून की तिल्ली भी डैमेज हो चुकी है। बड़ी आंत और खाने की थैली से भी गोली आरपार निकली हुई है। दाईं साइड का जबड़ा भी टूट चुका है।

Read More : International Gita Mahotsav 2021 : 19 दिसंबर तक मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव : मुख्यमंत्री

Also Read : Agriculture Law जानें 14 सितंबर, 2020 से 19 नवंबर, 2021 तक क्या-क्या हुआ

Connect With Us:-  Twitter Facebook
developer

Share
Published by
developer

Recent Posts

MP Kartikeya Sharma : रायपुर रानी में कार्तिकेय शर्मा बोले- औद्योगिक क्रांति के साथ तमाम विकासात्मक कार्य हमारी प्राथमिकता

व्यापारियों से मिले राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा India News Haryana (इंडिया न्यूज), MP Kartikeya Sharma…

10 mins ago

Haryana Gangwar : ‘जो भी इस लड़ाई में आएगा वो’…., रोहतक में गैंगवार के बाद राहुल बाबा गैंग की धमकी

Haryana Gangwar : 'जो भी इस लड़ाई में आएगा वो'...., रोहतक में गैंगवार के बाद…

52 mins ago

Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो…’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान

Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो...’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान…

1 hour ago

Haryana Election 2024: चुनाव से पहले जब्त किए गए 3 करोड़, जानिए किसके पास और कहाँ जाता है ये पैसा?

Haryana Election 2024: चुनाव से पहले जब्त किया गए 3 करोड़, जानिए किसके पास और…

1 hour ago