होम / रोहतक: रैन बसेरे में लगी आग…

रोहतक: रैन बसेरे में लगी आग…

• LAST UPDATED : July 18, 2021

रोहतक/सुरिंदर सिंह

रोहतक के भिवानी रोड पर बनाये गए रैन बसेरे में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गयी। रोहतक नगर निगम की लापरवाही के कारण एक बड़ा हादसा हुआ है। शार्ट सर्किट के कारण घरेलू गैस सिलेंडर में आग लग गयी। जिस कारण रैन बसेरे में आग लगी। बताया जाता है कि जिस वक्त आग लगी उस समय रैन बसेरे में दो परिवार बच्चो सहित मौजूद थे ओर एक महिला परिवार के लिए खाना बना रही थी। ये कोई पहली बार नही हुआ कि रैन बसेरे में शार्ट सर्किट हुआ हो। इससे पहले भी 3 बार शार्ट सर्किट हो चुका है। लेकिन निगम के अधिकारियो ने कोई सुध नही ली। ये तो अनहोनी टल गयी वर्ना 2 परिवारों की जान जा सकती थी।

रैन बसेरे में रहने वाली महिला ने बताया कि वो परिवार के लोगो का खाना बना रही थी। उसी दौरान बिजली के तारों में आग लग गयी और आग सिलेंडर तक पहुंच गई। उसने उसी दौरान शोर मचाया तो रैन बसेरे में रहने वाले सभी लोग बाहर की तरफ दौड़े। सभी परिवार के सदस्य सुरक्षित है। रैन बसेरे में रहने वाली महिला ने बताया कि इससे पहले भी 3 बार शार्ट सर्किट हो चुका है और हर बार निगम में सूचना दी गयी लेकिन निगम के कर्मचारी ओर अधिकारी लीपापोती करके चले गए। जिस वक्त आग लगी उस वक़्त 2 परिवार अंदर ही थे। और ये निगम के ही कर्मचारी है जो निगम ने रैन बसेरे की व्यवस्था के लिए रखे हुए है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि भिवानी रोड पर निगम द्वारा बनाये गए रैन बसेरे में आग लगी है। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। रैन बसेरे में रहने वाले सभी लोग सुरक्षित है। जान की कोई हानि नही हुई। रैन बसेरे के साथ रहने वाले प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जैसे आग दिखाई दी वे सभी अपनी दुकान से बाहर आये और अंदर रहने वाले परिवारों को बचाया। पहले भी 3 या 4 बार शार्ट सर्किट हो चुका है। लेकिन प्रशाशन ने कोई ध्यान नही दिया। जिस वक्त आग लगी उस समय 2 परिवारों के बच्चों सहित 6 या 7 लोग अंदर थे। सिलेंडर फटने के धमाका काफी जबरदस्त था।

आस पड़ोस के दुकानदारों ने दमकल विभाग को फ़ोन किया जिस पर विभाग की गाड़ियां मोके पर पहुंची। आग इतनी भयानक थी कि दमकल विभाग की 4 गाडियो ने आग पर काबू पाया। नगर निगम की ये लापरवाही आज 2 परिवारों के घर के दिये भुझा सकती थी। लेकिन होनी को शायद ये मंजूर नही था। लेकिन निगम के काम चोर अधिकारियों को कोई परवाह नही की किसी का घर उजड़े या बसे।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox