प्रदेश की बड़ी खबरें

Rohtak Jat College Akhara Massacre : छह हत्याओं के दोषी कोच को फांसी की सजा

  • सजा सुनते ही दोषी कोच सुध-बुध खो बैठा

India News (इंडिया न्यूज), Rohtak Jat College Akhara Massacre, चंडीगढ़ रोहतक जाट कॉलेज अखाड़ा हत्याकांड में आज कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दोषी को फांसी की सजा सुनाई है। सजा सुनते ही कोच सुध-बुध खो बैठा। रहम मांगने पर अदालत ने कहा, क्या सरताज किसी का बेटा नहीं था। मालूम रहे कि 21 फरवरी, 2021 को जाट कॉलेज के अखाड़े में 6 लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था।

मुख्य कोच ने आरोपी कोच को अखाड़ा छोड़ने की दी थी चेतावनी

यूपी मथुरा निवासी महिला पहलवान पूजा तोमर रोहतक के जाट काॅलेज के अखाड़े में प्रशिक्षण ले रही थी कि इस दौरान कोच सुखविंदर उसे परेशान कर रहा था। इस बारे जब उसने मुख्य कोच विनोद मलिक को शिकायत दी तो मुख्य कोच ने आरोपी कोच को अखाड़ा छोड़ने की चेतावनी दी थी।

इसी बात से नाराज होकर आरोपी कोच सुखविंदर ने फरवरी 2021 को जबरन अखाड़े में घुस आया। आते ही दोषी ने अखाड़े में मुख्य कोच विनोद मलिक, उनकी पत्नी साक्षी मलिक,  मोखरा निवासी प्रदीप, मांडोठी निवासी कोच सतीश व महिला पहलवान पूजा तोमर यूपी मथुरा निवासी को गोली मार दी थी। पांचों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि मुख्य कोच के बेटे सरताज (2) को ऊपर ले जाकर सिर में गोली मारी। दिल्ली पुलिस ने आरोपी कोच सुखविंदर को बादली के पास गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें : Sonipat Accident : हादसे में 2 छात्राओं की मौत, एक गंभीर घायल

यह भी पढ़ें : Farmers Protest : 29 फरवरी तक फिलहाल दिल्ली कूच टला, शुभकरण की मौत पर पेंच फंसा

यह भी पढ़ें : Main Announcements of Haryana Budget : जानें प्रदेश के बजट की मुख्य घोषणाएं

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

CM Yogi in Haryana: आज हरियाणा में सीएम योगी भरेंगे हुंकार, असंध और नरवाना-राय में बीजेपी का करेंगे समर्थन

CM Yogi in Haryana: आज हरियाणा में सीएम योगी भरेंगे हुंकार, असंध और नरवाना-राय में…

4 mins ago

Bhagwant Mann: सीएम भगवंत मान का रेवाड़ी में AAP के लिए समर्थन मोड, बीजेपी पर जमकर साधा निशाना

Bhagwant Mann: सीएम भगवंत मान का रेवाड़ी में AAP के लिए समर्थन मोड, बीजेपी पर…

46 mins ago

Road Accident: दुर्घटना में घायल हुए राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, पेड़ से टकराई कार

Road Accident: दुर्घटना में घायल हुए राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, पेड़ से टकराई कार Road…

1 hour ago

Haryana Crime: टीचर ने की बच्चों की इस वजह से पिटाई, छात्रों के हाथ- पैर पर बरसाए डंडे

Haryana Crime: टीचर ने की बच्चों की इस वजह से पिटाई, छात्रों के हाथ- पैर…

1 hour ago

Deepender Hooda : Assembly Elections में जनता करेगी BJP का लाइसेंस रद्द

कहा : हरियाणा में कांग्रेस सरकार महिलाओं को 2000, बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवाओं को 6000 रुपये…

12 hours ago