Rohtak News: रोहतक पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने साधा कांग्रेस पर निशाना
India News (इंडिया न्यूज़), Rohtak News: 2024 में होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा पार्टी ने कमर कस ली है अब भाजपा के पन्ना प्रमुख व शक्ति केंद्र विस्तारक 10 लोकसभा व 90 विधानसभा में लोगों के पास घर-घर जाएंगे और 9 साल के भाजपा के कार्यकाल की बुकलेट लोगों के साथ साझा करेंगे, यही नहीं कार्य करता दो दिन तक रात्रि ठहराव भी करेंगे। साथी पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कांग्रेस पार्टी में चल रहे अंतर क्लब पर निशाना लगाते हुए कांग्रेस को देश विरोधी पार्टी बताया है पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर कैनाल रेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे।
भारतीय जनता पार्टी ने अब लोकसभा व विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी है रोहतक जिले के महम विधानसभा क्षेत्र में 17 सितंबर को पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन किया जाएगा जिसमें भाजपा के बड़े नेता शिरकत करेंगे। यही नहीं मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल पूरा होने पर शक्ति केंद्र विस्तारक लोगों के पास घर-घर तक जाएंगे और मोदी सरकार में किए गए कामों की बुकलेट लोगों तक पहुंचाएंगे इसका मकसद लोगों तक सरकार द्वारा की गई योजनाओं के बारे में बताना है। भाजपा प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 9 व 10 सितंबर को शक्ति के अंदर विस्तारक सुबह 11:00 बजे से रात 8:00 तक लोगों के बीच में रहेंगे और घर-घर जाकर मोदी सरकार द्वारा किए गए कामों की बुकलेट लोगों में बाटेंगे।
पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि करीबन 500 विस्तारक अंबाला कुरुक्षेत्र, करनाल सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में रात्रि ठहराव करेंगे और 9 व 10 सितंबर को 11:00 से रात 8:00 बजे तक लोगों के बीच में जाएंगे। उन्होंने कहा कि 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ेगी साथ ही उन्होंने कांग्रेस में हो रही अंतर कल पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कुर्सी की लड़ाई है इसलिए कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता गुथम गुथा होते रहते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से लोगों के बीच में रही है और मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ही देश व प्रदेश में विकास कार्य करवा सकते हैं।
ये भी पढ़े
भगवान श्रीराम के पिता दशरथ ने विश्राम कर भगवान शिव की स्थापना की थी पूजा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), MLA Ramkumar Gautam : सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Krishna Lal Panwar : प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री…
बजट में विकसित भारत की रूपरेखा : बिप्लब देब पीएम मोदी का स्वच्छ भारत का…
संत महात्माओं ने दिए प्रेरणादायक प्रवचन India News Haryana (इंडिया न्यूज), '12 Jyotirlinga Spiritual Fair' :…
चोरी की एक बाइक सहित दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, बाइक चलाने का शौक पूरा करने…