होम / Rohtak Pgi इतने डॉक्टर दिसंबर में रहेंगे छुट्टी पर

Rohtak Pgi इतने डॉक्टर दिसंबर में रहेंगे छुट्टी पर

• LAST UPDATED : November 29, 2021

इंडिया न्यूज, रोहतक।
Rohtak Pgi रोहतक पीजीआई के डॉक्टरों की सर्दियों की छुट्टियों के रोस्टर के तैयार हो चुका है, जिसके अनुसार 1 से 24 दिसंबर तक 150 डॉक्टर छुट्टी पर जाएंगे। दूसरे रोस्टर के मुताबिक 28 दिसंबर से 20 जनवरी तक दूसरे बैच के डॉक्टर भी छुट्टी पर जाएंगे। ऐसे में मरीजों और तीमारदारों को समस्या भी आ सकती है।

हड़ताल का भी जिक्र (Rohtak Pgi)

वहीं ये भी बता दें कि आॅल इंडिया लेवल पर पीजी डॉक्टर्स की हड़ताल की बात कही जा रही है, लेकिन पीजीआई में हड़ताल को लेकर क्या स्थिति रहेगी, यह दो दिन में स्पष्ट होगी। फिलहाल ओपीडी में काम नहीं करने की बात कही गई है और इधर डॉक्टरों की छुट्टियों की बात को लेकर मुसीबत खड़ी हो सकती है। बता दें कि पीजीआई में अस्पताल प्रशासन सहित 42 विभाग हैं। इनमें करीब 316 फैकल्टी सदस्य हैं।

पीजीआई निदेशक ने जारी किया रोस्टर (Rohtak Pgi)

दो साल से इंतजार कर रहे पीजीआई के डॉक्टर्स को आखिरकार छुट्टी मिल ही गई। 25 दिसंबर को राजकीय अवकाश और 26 को रविवार है। 27 दिसंबर को कॉमन डे रहेगा और सभी डॉक्टर ड्यूटी पर होंगे। 28 दिसंबर से 20 जनवरी तक दूसरे बैच के डॉक्टर छुट्टी पर जाएंगे। पीजीआई निदेशक की ओर से रोस्टर जारी कर दिया गया है।

Also Read : Corona New Variant कहीं कोरोना की तीसरी दस्तक तो नहीं

Connect With Us : Twitter | Facebook |

Tags:

Rohtak Pgi
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना
Manohar Lal Khattar: हरियाणा में BJP को एक और बड़ा झटका, मनोहर लाल खट्टर के भतीजे ने थामा कांग्रेस का दामन
Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox