प्रदेश की बड़ी खबरें

CM Nayab Saini In Rohtak Rally : प्रदेश की सभी 10 सीटों पर कमल खिलाना है और रोहतक की सीट हमारे लिए प्राथमिकता : सीएम सैनी 

India News (इंडिया न्यूज),CM Nayab Saini In Rohtak Rally : मंगलवार को रोहतक में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर अरविंद शर्मा के समर्थन में विजय संकल्प रैली आयोजित की गई, जिसमें बतौर मुख्यातिथि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शिरकत की। इस मौके पर सीएम सैनी ने कहा कि 2014 से पहले देश और प्रदेश के अंदर भ्रष्टाचार व्याप्त था। कांग्रेस पार्टी गरीबों से वोट लेकर सिर्फ शोषण करने का काम करती रही। भाजपा शासन में देश और प्रदेश के अंदर गरीब, किसान और मजदूर समेत हर वर्ग के उत्थान के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं। जिनका प्रदेश के हर व्यक्ति को सीधा लाभ पहुंच रहा है।

CM Nayab Saini In Rohtak Rally : डॉक्टर अरविंद शर्मा को भारी मतों से जिताएं 

महम की नई अनाज मंडी में आयोजित इस रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश की सभी 10 सीटों पर कमल खिलाना है और रोहतक की सीट हमारे लिए प्राथमिकता है। वे यहां की जनता से अपील करते हैं कि डॉक्टर अरविंद शर्मा को भारी मतों से जिताएं, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास योजनाओं में हम अपना योगदान दे सकें। डा. अरविंद शर्मा की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह बातें कम, काम ज्यादा करते हैं, इन्होंने लोकसभा में हमेशा अपने क्षेत्र की आवाज उठाई।

कांग्रेस ने युवाओं को बहका रखा है 

वहीं भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अरविंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जात-पात की राजनीति की और अब फिर से वे इसी तरह के बयान दे रहे हैं। जिससे प्रदेश के अंदर माहौल बिगड़े। अरविंद शर्मा ने कहा कि कुछ जगह पर कांग्रेस ने युवाओं को बहका रखा है और उनका विरोध करने जैसी गतिविधियों में भेजा जा रहा है। लेकिन कांग्रेसी जनता के सामने एक्सपोज हो चुके हैं और ये जितनी भी गतिविधियां हैं ये सारी गुलाबी गैंग करवा रही है। लोगों से वोट की अपील करते हुए अरविंद शर्मा ने कहा कि उनको दोबारा मौका मिलता है तो अगर कोई कसर बाकी रही है तो उसको ब्याज समेत पूरा करेंगे।
Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana School: सर्दियों की छुट्टियों को लेकर बच्चों का इंतजार हुआ खत्म, हरियाणा के स्कूलों में Winter Vacation को लेकर आया बड़ा अपडेट

गर्मियों की छुट्टियों से ज्यादा इंतजार सर्दियों की छुट्टियों का रहता है। ऐसे में जब…

3 mins ago

CM Nayab Saini: ‘नशा रोकने में नाकाम अफसरों पर होगी कड़ी कार्रवाई’, एक्शन मोड में आए CM सैनी

हरियाणा में लगातार बढ़ता नशा भविष्य के लिए ख़तरा बनता जा रहा है। जिसके चलते…

33 mins ago

Haryana Weather Update: हरियाणा में ठंड से छूटेगी कंपकंपी, शीतलहर का कहर अब भी जारी, जानिए आज का ताजा अपडेट

हरियाणा से लेकर पंजाब तक शीतलहर का कहर देखने को मिल रहा है। लगातार हरियाणा…

1 hour ago

CM Nayab Saini ने कालका वासियों को दी सौगात, लगभग 25 करोड़ रुपये लागत की 3 परियोजनाओं का किया उद्घाटन

कालका में आयोजित धन्यवाद रैली में कालका विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ने खोला घोषणाओं…

10 hours ago

CM Flying ने बिना लाइसेंस के चल रहे एक क्लीनिक पर मारा छापा, आपत्तिजनक दस्तावेज और मेडिकल उपकरण जब्त 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Flying : यमुनानगर में सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की…

10 hours ago