Russia Ukraine War Situation LIVE Update अब यूक्रेन ने किया पलटवार, पांच रूसी विमानों और एक रूसी हेलीकॉप्टर को मार गिराया

Russia Ukraine War Situation LIVE Update

मॉस्को/कीव/वॉशिंगटन।

Russia Ukraine War Situation LIVE Update लंबे तनाव के बाद रूस (Russia) ने जहां गुरुवार की अलसुबह 5 बजे यूक्रेन (Ukraine) पर हमला बोला। इस बारे में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस-यूक्रेन के बीच अगर किसी ने भी हस्तक्षेप किया तो उसका अंजाम बुरा होगा। वहीं रूस के हमले के बाद यूक्रेन ने जवाबी कार्रवाई की। जवाब देते हुए यूक्रेन की सेना ने दावा किया कि उसने लुहान्स्क क्षेत्र में पांच रूसी विमानों और एक रूसी हेलीकॉप्टर को मार गिराया है। यूक्रेन ने रूस को कड़े शब्दों में साफ कहा कि इस हमले का जरूर जवाब देंगे। यूक्रेन का कहना है कि रूस, बेलारुस और क्रीमिया बॉर्डर की ओर से हमला किया गया है। इधर चेनीर्हीव, खारकीव, लुहांस्क, सूमी और जितोमीर प्रांतों में हमले लगातार जारी हैं।

यूक्रेन के दो गांव पर रूस का कब्जा, हमले में 7 की मौत

राष्ट्रपति पुतिन द्वारा सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद रूस और ज्यादा हमलावर हो रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार रूस ने यूक्रेन के दो गांवों पर कब्जा कर लिया है। वहीं मिसाइल हमले में अब तक सात लोगों की जान जा चुकी है।

एयरइंडिया फ्लाइट बीच रास्ते से दिल्ली लौटी

यूक्रेन द्वारा देश के भीतर नागरिक विमानों की उड़ानों को प्रतिबंधित करने के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट रास्ते से वापस दिल्ली लौट आर्ई।

यूक्रेन में मार्शल लॉ का ऐलान

बता दें कि रूसी हमले के बीच यूक्रेन में मार्शल लॉ का ऐलान कर दिया गया है। वहीं एहतियातन कीव एयरपोर्ट खाली कराया जा रहा है। राजधानी कीव सहित कई जगहों पर लगातार धमाके किए जा रहे हैं।

यूक्रेन के इन शहरों में ब्लास्ट

अब तक मिल रही रिपोर्टों के मुताबिक यूक्रेन की राजधानी कीव के अलावा देश के पूर्वी क्षेत्र मारियुपोल में भी जबरदस्त धमाके हुए हैं। इसके अलावा यूक्रेन खार्किव में जोरदार धमाके होने की खबर है। रिपोर्टों के अनुसार पुतिन ने कहा कि यूक्रेन के खिलाफ युद्ध टाला नहीं जा सकता। उन्होंने कहा, यदि यूक्रेन पीछे नहीं हटता है तो युद्ध होकर रहेगा। हमारे प्लान में यूक्रेन के क्षेत्र पर कब्जा नहीं, बल्कि है। उसका गैरफौजीकरण हमारा लक्ष्य है।

Also Read: Russia Ukraine War रुस का यूक्रेन पर हमला, किसी देश ने भी हस्तक्षेप किया तो भुगतने होंगे परिणाम

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

8 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

8 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

8 hours ago