Sad End of Love Marriage पति से परेशान होकर पत्नी ने लगाई फांसी

  • आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़/सिरसा :

Sad End of Love Marriage : ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन समाप्त कर ली। पुलिस ने मृतका के पिता का बयान दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार अबोहर निवासी विजय कुमार की बेटी प्रियंका ने 24 जून, 2020 को अपनी मर्जी से कीर्ति नगर निवासी रमन कुमार से कोर्ट मैरिज की थी।

शादी के 4 महीने बाद ही ससुराल वालों ने प्रियंका को दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। रमन ने भी प्रियंका के साथ मारपीट शुरू कर दी।

प्रियंका के गर्भवती होने के बावजूद उसे पति, सास व देवर तंग करते रहे। गत दिवस प्रियंका ने ससुराल वालों से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही प्रियंका के परिजन सिरसा पहुंचे। पुलिस के अनुसार मृतका प्रियंका के पिता विजय कुमार की शिकायत पर आरोपी पति रमन कुमार, सास व देवर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। Sad End of Love Marriage

Read More : Bjp MLA’s car set on fire भाजपा विधायक की कार में लगाई आग

Connect With Us : TwitterFacebook

Sachin Saini

Share
Published by
Sachin Saini

Recent Posts