प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Election 2024: सैनी ही होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री या फिर? इस काम के लिए BJP ने ऑब्जर्वर किए नियुक्त

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Election 2024: हरियाणा में CM पद को लेकर अभी भी बीजेपी मंथन कर रही है। अब भी इस बात पर चर्चा हो रही है कि, क्या सैनी को ही हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा? हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अब इस चर्चा तेज हो गई है कि मंत्रियो के पद पर और मुख्यमंत्री के पद पर किसको बिठाया जाए। जिसके लिए लगातार तीसरी बार सत्ता में आई बीजेपी ने गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव को हरियाणा का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। बीजेपी ने हरियाणा विधानसभा की 90 में से 48 सीट जीतकर लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की है।

  • क्या नायब सैनी ही लेंगे शपथ?
  • आब्जर्वर के हाथ में फैसला

Haryana Weather: निकाल लें रजाई और कंबल, दस्तक दे रही है ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

क्या नायब सैनी ही लेंगे शपथ?

वैसे तो हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान कई ऐसे नेता हैं जिन्होंने मुख्यमंत्री पद पर अपना अपना दावा ठोका है लेकिन अंत में सबका यही कहना रहा कि जो हाईकमान का फैसला होगा हमें वो मंजूर होगा। कही न कही अब भी नायब सिंह सैनी के ही मुख्यमंत्री बनने के चांस हैं। जिसके चलते नायब सिंह सैनी का ही एक बार फिर मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है। एक न्यूज एजेंसी से बातचीत करते हुए CM सैनी ने बताया कि 17 अक्टूबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा। और ये समारोह पंचकूला के परेड ग्राउंड पर सुबह 10 बजे से होगा। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें शामिल होंगे।

Reception Party: रिसेप्शन पार्टी में खिंचवा रहे थे फोटो, फिर हुआ ये कांड, बुलानी पड़ी पुलिस

आब्जर्वर के हाथ में फैसला

आपको बता दें ये फैसला लेने के लिए बीजेपी ने गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव को हरियाणा का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। खबर यह भी है कि, शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी की वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इस दौरान नायब सिंह सैनी ने बताया कि 17 अक्टूबर को पीएम मोदी शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे। साथ ही ऑब्जर्वर तय करेंगे कि विधायक दल का नेता कौन होगा। 17 अक्टूबर को ही नई सरकार के मंत्री भी शपथ लेंगे।

Kejriwal On Baba Siddiqui Murder : ना केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरा देश खौफजदा…बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

Nayab Singh Saini: अब दशहरा ग्राउंड में नायब सरकार लेगी शपथ, 10 साल पहले यहीं ली थी मनोहर लाल ने भी ओथ

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Nayab Singh Saini: हरियाणा की नई सरकार का शपथ ग्रहण…

6 mins ago

Section 163 : हरियाणा के इस जिले में धारा 163 लागू, जानें कैसी रहेगी सख्ती

16 अक्तूबर से 9 नवंबर तक शांतिपूर्ण परीक्षाओं को लेकर जारी की धारा India News…

7 mins ago

Haryana Oath Ceremony: BJP के चाणक्य को क्यों बनाया गया हरियाणा का ऑब्जर्वर? सामने खुलकर आई बड़ी वजह

हरियाणा में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर हलचल तेज है। कयास लगाए जा रहे हैं…

21 mins ago

Haryana Election : कांग्रेस को इतने प्रतिशत वोटों से…, और यहां से जीती हुई बाजी हारी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Election : हरियाणा में विधानसभा चुनावों में इस बार…

36 mins ago

Haryana Politics: अमित शाह और मोहन यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, दोनों बनें केंद्रीय पर्यवेक्षक

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Politics: हरियाणा में 17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री का शपथ…

1 hour ago