Sandeep Singh Controversy : थमती नजर नहीं आ रही संदीप सिंह की मुश्किलें, चंडीगढ़ पुलिस कराएगी ब्रेन मैपिंग

इंडिया न्यूज, Haryana (Sandeep Singh Controversy) : जूनियर महिला कोच के यौन शोषण के आरोपों से घिरे हुए हैं, उनकी मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। नई जानकारी सामने आई है कि चंडीगढ़ पुलिस ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में संदीप सिंह की ब्रेन मैपिंग की अर्जी दे दी है जिसको लेकर अब 31 मार्च को सुनवाई होनी है।

मालूम रहे कि संदीप सिंह के खिलाफ पंचकूला स्टेडियम में तैनात जूनियर महिला कोच ने 30 दिसंबर को यौन उत्पीड़न किए जाने के मामले में चंडीगढ़ पुलिस में मामला दर्ज कराया गया था। हरियाणा में खेल विभाग की जूनियर महिला कोच ने आरोप लगाए थे कि पूर्व खेल मंत्री ने अपने सरकारी आवास में बुलाकर उससे छेड़छाड़ की थी। इतना ही नहीं संदीप संह ने और भी कई महिला खिलाड़ियों के साथ गलत काम किया है। उधर, मंत्री संदीप सिंह का साफ कहना है कि उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है।

आखिर क्या होती है ब्रेन मैपिंग

ब्रेन मैपिंग की सहायता से व्यक्ति के ब्रेन की तरंगों की जांच की जाती है। इससे समझा जाता है कि आरोपी ने भयानक अपराध किया है, उसे करने के लिए उसका दिमाग किस हद तक सक्षम है। इस मैंपिंग में शरीर में किसी तरह का कोई काटना या इंजेक्शन नहीं लगाया जाता। आपको यह भी बतस कि इस ब्रेन मैपिंग से किसी तरह का शारीरिक या मानसिक नुकसान नहीं पहुंचता। ब्रेन मैपिंग में नार्को टेस्ट की तरह कोई दवा नहीं दी जाती है। टेस्ट लैब में व्यक्ति को सबसे पहले कुर्सी पर बिठाया जाता है। इस खास तकनीक से सच-झूठ का पता लगाया जाता है। जिस मशीन को सिर के सेंसर्स से कनेक्ट किया जाता है, उसी मशीन पर आ रही तरंगों को देखकर यह पता लगाया जाता है कि वह कितना सच या झूठ बोल रहा है।

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

5 hours ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

6 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

6 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

7 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

7 hours ago