Sandeep Singh Sexual Harassment Case
इशिका ठाकुर, Haryana (Sandeep Singh Sexual Harassment Case) : पिहोवा में खेल मंत्री संदीप सिंह के झंडा फहराने का राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी स्टूडेंट विंग की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया दूहन ने विरोध किया। इस दौरान झंडारोहण कार्यक्रम में मौजूद पुलिसकर्मियों ने सोनिया दुहन को जिप्सी में बैठाकर गिरफ्तार कर लिया। जहां उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सोनिया दूहन के साथ 15 से 20 अन्य महिलाएं भी झंडारोहण कार्यक्रम में मौजूद थीं।
महिलाओं को पुलिस ने तुरंत हिरासत में लिया लेकिन बाद में छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल सोनिया के खिलाफ ही कार्रवाई की जा रही है। समारोह के दौरान हंगामे से पहले सोनिया पिहोवा चौक पर अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद थी, जहां अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया, लेकिन वह समारोह स्थल पर पहुंच गई। उनका कहना है कि खेल मंत्री संदीप सिंह पर जूनियर महिला कोच के यौन शोषण का आरोप है तो उन्हें राष्ट्रीय ध्वज फहराने की इजाजत नहीं देनी चाहिए। यह गलत है वह इसी का विरोध करने के लिए यहां आई थीं।
Sandeep Singh Sexual Harassment Case
सोनिया दुहन का कहना है कि खेल मंत्री संदीप सिंह को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाना चाहिए और पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मसला है इसलिए वह महिलाओं के सम्मान में खेल मंत्री संदीप सिंह द्वारा तिरंगा झंडा फहराए जाने का विरोध करने के लिए इस कार्यक्रम में महिलाओं के साथ पहुंची थी।
उनका आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की है। इस प्रकरण के बाद गुस्साए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओंं ने खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उन्हें बर्खास्त किए जाने की लगातार मांग कर रहे हैं।
वहीं किसान महापंचायत जीद में फैसला लिया गया कि सोनिया दुहन को घसीटना बिल्कुल गलत है, अब खाप पंचायतें भी सोनिया दुहन के समर्थन में उतर चुकी हैं। सोनिया दुहन के साथ की गई बदसलूकी और अत्याचार के खिलाफ खाप पंचायतें आने वाले दिनों में और भी अधिक विरोध तेज कर सकती हैं।
बिजली चोरी की घटना को रोकने के दौरान हुआ हमला बिजली संगठन के कर्मचारियों का…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), State Level Rakhigarhi Festival : शुक्रवार को विरासत व पर्यटन मंत्री…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Shyam Singh Rana : कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह…
पीजीआईएमएस रोहतक में शुरू हुआ टेली कंसल्टेशन India News Haryana (इंडिया न्यूज), PGIMS Rohtak : यदि…
गाड़ी स्विफट डिजायर में करीब 2 लाख रुपए की शराब की बड़ी खेप सहित आरोपी…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), MP Deepender Hooda : सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सांसद जयप्रकाश, सांसद सतपाल…