Sanjha Morcha 2 अप्रैल को रोहतक में बैठक कर करेगा आंदोलन की घोषणा

Sanjha Morcha

गिरफ्तार कर्मचारी नेताओं को तुरन्त रिहा करने की मांग

हड़ताल की सफलता के लिए मोर्चा नेताओं ने कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के वरिष्ठ नेता इन्द्र सिंह बधाना, सरबत सिंह पूनिया, ओमप्रकाश ग्रेवाल, जयबीर घणघस, दलबीर किरमारा, आजाद गिल, विरेन्द्र सिगरोहा, दिनेश हुड्डा, विनोद शर्मा, सुखविंदर बयाना, कृष्ण कादियान, सुरेंद्र सिंह, रमेश श्योकन्द, अमित महाराणा, जयभगवान कादियान, विरेन्द्र लोहिया व प्रताप सिंह भनवाला ने 28-29 मार्च को हुई सफल हड़ताल के लिए कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सरकार की वादाखिलाफी व दमनकारी नीतियों के खिलाफ भविष्य में भी एकजुट रहकर निर्णायक आंदोलन करने का आह्वान किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा सरकार व विभाग के उच्च अधिकारी सफल हड़ताल से बोखला कर कर्मचारियों को प्रताड़ित करने के लिए गम्भीर मुकदमे दर्ज करवा कर सिरसा से रामकुमार चुरनिया, चिमन स्वामी व सीता सिंह को, डबवाली से पृथ्वी सिंह चाहर व राजेश को पलवल से सुभाष चन्द्र को एवं रोहतक से विरेन्द्र सिगरोहा, दिनेश हुड्डा, हिम्मत राणा, सुमेर सिवाच, जगदीप लाठर, जोगिंदर ढूल,राजेश, विनोद दूहन, सुमेश कूंडू, जोगिंदर मलिक, जसबीर, जीता, कृष्ण को गिरफ्तार करवाया गया। सिरसा व डबवाली के 5 कर्मचारी नेताओं को जेल भेज दिया है। उन्होंने गिरफ्तार कर्मचारी नेताओं को तुरन्त रिहा करने की मांग की। मोर्चा नेताओं ने कहा हड़ताल में कुछ महाप्रबंधक व अधिकारियों की हठधर्मिता के कारण आवेश में हुई कुछ घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण है। किसी भी यूनियन नेता व कार्यकर्ताओं की हड़ताल में बस चलाने वाले चालक-परिचालक के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। कर्मचारी नेताओं ने कहा परिवहन मंत्री व उच्च अधिकारी शत्रुतापूर्ण व्यवहार अपनाकर कर्मचारियों को आंदोलन करने के लिए उकसाने का काम कर रहे हैं। सांझा मोर्चा नेताओं ने कहा जनतंत्र में हड़ताल व आंदोलन का अधिकार है, परन्तु परिवहन मंत्री व उच्च अधिकारी अंग्रेजों के तौर-तरीके अपना कर प्राइवेट चालक-परिचालकों से किलोमीटर स्कीम व अन्य बसें चलवा कर हड़ताल तुड़वाने वाले अधिकारियों की प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित कर रहे हैं, जो अधिकारी हड़ताल नहीं तुड़वा पाएं उन्हें चार्जशीट कर रहे हैं।

सरकार व उच्च अधिकारियों का दमनकारी रवैया सहन नहीं करेंगे रोडवेज कर्मचारी

उन्होंने कहा सरकार व उच्च अधिकारियों का दमनकारी रवैया रोडवेज कर्मचारी सहन नहीं करेंगे। कर्मचारी नेताओं ने कहा 2 अप्रैल को रोहतक में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा की आपात बैठक बुलाई है। बैठक में सरकार व अधिकारियों की हिटलरशाही के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की जाएगी। बैठक में हड़ताल की समीक्षा कर निजीकरण पर रोक लगाने, विभाग में 10 हजार सरकारी बसें शामिल करने, पुरानी पेंशन बहाली, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, खाली पदों पर पक्की भर्ती करने, परिचालक व लिपिक का वेतनमान 35400 करने, जोखिम भत्ता वह बोनस का भुगतान करने,1992 से 2003 के मध्य लगे कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से पक्का करने, कर्मशाला कर्मचारियों को तकनीकी वेतनमान व अवकाश पहले की तरह लागू करने, लिपिकों, चालकों डी ग्रुप समेत सभी श्रेणियों के कर्मचारियों की प्रमोशन करने आदि मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी आंदोलन को तेज करेंगे। कर्मचारी नेताओं ने कहा ऐतिहासिक हड़ताल से सबक लेकर सरकार कर्मचारीयों की लम्बित मांगों का समाधान नहीं करेगी तो हरियाणा रोडवेज सहित प्रदेश के 4 लाख से ज्यादा कच्चे-पक्के कर्मचारी सांझा व निर्णायक आंदोलन करेंगे।

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

3 mins ago

Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता

उद्योगों का नियमितीकरण हमारी प्राथमिकता, व्यापारियों को मिलेगी सभी मूलभूत सुविधाएं भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन से…

14 mins ago

Panipat Crime News : मकान से 30 लाख रुपए कैश व लाखों रुपए के गहने चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime News : सीआईए टू पुलिस टीम ने पुलिस…

42 mins ago

Murder Accused Arrested : चाकू से युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Murder Accused Arrested : पानीपत जिला के थाना बापौली पुलिस ने खोजकीपुर…

1 hour ago

Sonipat News : प्राध्यापक की हत्या करने के दोषी छात्र व उसके दो साथियों को उम्रकैद, एक-एक लाख रुपए जुर्माना

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Sonipat News :सोनीपत जिला के गांव पिपली स्थित राजकीय महाविद्यालय में…

3 hours ago