Satpal Sangwan Joins BJP : सतपाल सांगवान भाजपा में हुए शामिल

76
Satpal Sangwan Joins BJP
सतपाल सांगवान भाजपा में हुए शामिल

India News (इंडिया न्यूज), Satpal Sangwan Joins BJP : प्रदेश में भाजपा का दामन थामने वालों की लगातार वृद्धि देखी जा रही है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर और कैबिनेट मंत्री जेपी दलाल की मौजूदगी में पूर्व मंत्री और जजपा नेता सतपाल सांगवान और कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया।

Satpal Sangwan Joins BJP : सांगवान दो बार के विधायक रह चुके

मालूम रहे कि सतपाल सांगवान दो बार के विधायक रह चुके हैं और 2019 में जननायक जनता पार्टी की टिकट पर दादरी से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। इस दौरान पूर्व सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में भाजपा में अन्य पार्टी के नेता व लगातार अपनी आस्था दिखाकर शामिल हो रहे हैं।

वहीं सांगवान ने भाजपा में शामिल होने के बाद मंच से कार्यकर्ताओं को कहा कि मेरी पूर्व सीएम मनोहर लाल से आज दूसरी मुलाकात हुई है। ये अच्छे आदमी है और आज सभी राजनीतिक दलों से मोहभंग होने के बाद बीजेपी में शामिल हो रहे है।

यह भी पढ़ें : Haryana Weather News : हरियाणा के कई जिलों में भारी बरसात के साथ ओलावृष्टि, किसानों की बढ़ी परेशानी

यह भी पढ़ें : Haryana’s CM Nayab Saini In Rajasthan : ओबीसी और एससी वर्ग की विरोधी है कांग्रेस, जबकि भाजपा ने सभी वर्गों को दिया सम्मान : नायब सैनी