प्रदेश की बड़ी खबरें

Savitri Jindal Left Congress : देश की सबसे धनी महिला सावित्री जिंदल ने छोड़ी कांग्रेस

India News (इंडिया न्यूज), Savitri Jindal Left Congress, चंडीगढ़ : कांग्रेस पार्टी को झटके पर झटके मिल रहे हैं क्योंकि एक और दिग्गज हस्ती ने पार्टी को अलविदा बोल दिया है। जी हां,लोकसभा चुनाव 2024 से ऐन पहले एक पार्टी से दूसरी पार्टी में नेताओं के जाने का सिलसिला लगातार जारी है। मालूम रहे कि कुछ दिनों पहले जहां कांग्रेस नेता नवीन जिंदल पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। वहीं अब नवीन जिंदल की माता एवं देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने भी कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया है। उन्होंने एक्स पर बुधवार को देर शाम इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा :-

मैंने विधायक के रूप में 10 साल हिसार की जनता का प्रतिनिधित्व किया और मंत्री के रूप में हरियाणा प्रदेश की निस्वार्थ सेवा की है। हिसार की जनता ही मेरा परिवार है और मैं अपने परिवार की सलाह पर आज कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं। कांग्रेस नेतृत्व के समर्थन के लिए व सभी साथियों का जिन्होंने हमेशा मुझे अपना सहयोग और मान-सम्मान दिया, उनकी मैँ सदैव आभारी रहूँगी।

यह भी पढ़ें : Naib Singh Saini : करनाल से नायब सिंह सेनी को विधानसभा टिकट मिली, करनाल से विधासभा का चुनाव लड़ेंगे नायब सिंह

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Election : हरियाणा की चर्चित सीटें, जिन पर टिकी हैं सबकी निगाहें 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान की…

4 hours ago

Rohtak Crime News : जागरण में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने किया लाखों की नगदी और जेवरों पर हाथ साफ

चोर करीब 10.50 लाख रुपए की नगदी और करीब दो लाख रुपये के गहने और…

5 hours ago

Road Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन वर्षीय बच्ची की मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Road Accident : पानीपत में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से…

5 hours ago

Panipat Crime : जान से मारने की नीयत से पति ने पत्नी की गर्दन पर तवे से छह बार किए वार, गंभीर चोटें आई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime : पानीपत के गांव नरायणा में देर रात को पति…

5 hours ago

Faridabad में अज्ञात बाइक सवारों ने भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Faridabad : फरीदाबाद में शनिवार को मतदान के दौरान चुनावी ड्यूटी पर…

6 hours ago

Jind News : जींद के नागक्षेत्र सरोवर में डूबने से युवती की मौत 

परिजनों ने पार्लर संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind…

7 hours ago