होम / Savitri Jindal Life Story : पति ओमप्रकाश जिंदल की मौत के बाद सावित्री जिंदल ने संभाला बिजनेस

Savitri Jindal Life Story : पति ओमप्रकाश जिंदल की मौत के बाद सावित्री जिंदल ने संभाला बिजनेस

• LAST UPDATED : March 28, 2024
  • देश के सबसे धनी महिला और अमीरों की सूची में 5वें नंबर पर हैं सावित्री जिंदल

India News (इंडिया न्यूज), Savitri Jindal Life Story, चंडीगढ़ : सावित्री जिंदल किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। नवीन जिंदल की माता एवं देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने कल देश शाम जब कांग्रेस पार्टी को अलविदा बाेल दिया तो कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। सावित्री जिंदल ने कहा कि मैंने विधायक के रूप में 10 साल हिसार की जनता का प्रतिनिधित्व किया और मंत्री के रूप में हरियाणा प्रदेश की निस्वार्थ सेवा की है। हिसार की जनता ही मेरा परिवार है और मैं अपने परिवार की सलाह पर आज कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं। कांग्रेस नेतृत्व के समर्थन के लिए व सभी साथियों का जिन्होंने हमेशा मुझे अपना सहयोग और मान-सम्मान दिया, उनकी मैँ सदैव आभारी रहूँगी।

कौन हैं सावित्री जिंदल

सावित्री जिंदल ओपी जिंदल ग्रुप की एमिरेट्स चेयरपर्सन हैं, जिन्हें 2005 में अपने पति ओम प्रकाश जिंदल की मौत के बाद यह विराट बिजनेस विरासत में मिला था। बिजनेस को संभालने के साथ-साथ सावित्री ने राजनीति में भी अपने हाथ आजमाएं और हरियाणा सरकार में मंत्री रहीं। सावित्री जिंदल असम के एक छोटे-से शहर की और कभी कॉलेज तक नहीं गई लेकिन आज भारत की सबसे प्रभावशाली महिला व्यवसायी हैं।

1950 को हुआ था सावित्री जिंदल का जन्म

असम के तिनसुकिया में 20 मार्च 1950 को सावित्री जिंदल का जन्म हुआ था। सावित्री जिंदल विवाह 1970 में जिंदल ग्रुप के संस्थापक ओमप्रकाश जिंदल से हुई थी। उनके 9 बच्चे हैं। जब वे 55 साल की थीं, तब हेलिकॉप्टर दुर्घटना में उनके पति की मौत हो गई थी। ओम प्रकाश जिंदल हरियाणा सरकार में मंत्री भी रहे थे। पति की मौत के बाद उन्होंने पूरा कारोबार संभाला।

देश के अमीरों की सूची में 5वें नंबर पर

भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में विप्रो (Wipro) के मालिक अजीम प्रेमजी कभी पहले नंबर पर थे। अब पिछले वर्षों में उनकी नेटवर्थ में काफी गिरावट दर्ज की गई। पिछले 2 साल में कंपनी के शेयर में 42 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।

भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल अब रईस के मामले में विप्रो (Wipro) के मालिक अजीम प्रेमजी से आगे निकलते हुए 7वें नंबर से5 वें नंबर पर आ गईं हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार जिंदल ग्रुप की अध्यक्ष सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति 25 अरब डॉलर तक पहुंच गई। पिछले 2 साल में ही उनकी दौलत में भारी इजाफा हुआ। वहीं इस दौरान अजीम प्रेमजी की संपत्ति में 42 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

मालूम रहे कि जिंदल ग्रुप की स्थापना स्व. ओम प्रकाश जिंदल ने हरियाणा के हिसार में एक छोटे-से स्वदेशी निर्माता के रूप में की। आज जिंदल ग्रुप स्टील, बिजली, इंफ्रास्ट्रक्चर, सीमेंट और अन्य विविध क्षेत्रों में अपनी विशेष पहचान बना चुका है। ओपी जिंदल ग्रुप के तहत शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों में जेएसडब्ल्यू स्टील,  जेएसडब्ल्यू एनर्जी, जिंदल सॉ, जिंदल स्टेनलेस, जिंदल स्टील एंड पावर और निवेश फर्म जेएसडब्ल्यू होल्डिंग्स शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : Savitri Jindal Left Congress : देश की सबसे धनी महिला सावित्री जिंदल ने छोड़ी कांग्रेस

यह भी पढ़ें : Elvish Yadav Case : यूट्यूबर एल्विश यादव की बढ़ेंगी मुश्किलें, गुरुग्राम कोर्ट आज करेगी फैसला

यह भी पढ़ें : Naib Singh Saini : करनाल से नायब सिंह सेनी को विधानसभा टिकट मिली, करनाल से विधासभा का चुनाव लड़ेंगे नायब सिंह

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox