इशिका ठाकुर, करनाल।
करनाल में बुधवार को अलसुबह लगभग 3 से 4 बजे एक एटीएम को उखाड़ फेंकने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार हरियाणा के करनाल में नमस्ते चौक के पास लगे एक एसबीआई बैंक की एटीएम को बदमाश उखाड़ ले गए। चोरों ने वारदात से पहले CCTV कैमरों की डायरेक्शन भी चेंज की थी। कैमरों पर स्प्रे किया हुआ था।
वहीं वारदात की सूचना उस समय लगी जब बैंक कर्मचारी ड्यूटी पर आ रहे थे। जैसे ही मामले की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने घटना स्थल का दौरा किया और जांच शुरू कर दी। पुलिस को जानकारी देते हुए बैंक कर्मी ने बताया कि सुबह जब वह बैंक में आया तो उसने देखा कि ATM के शटर पर लगे ताले टूटे देखे। अंदर एटीएम गायब थी। मशीम में आखिर कितना पैसा था वह तो बैंक की रिपोर्ट आने पर ही मालूम हुआ है लेकिन इतना जरूर है कि लाखों में कैश था।
SHO कमलदीप ने बताया कि बैंक की एटीएम को उखाड़कर ले जाने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जाएगी। बदमाशों का पता लगाया जाएगा। घटना की पूरी जानकारी बैंक कर्मियों से ली जा रही है।
यह भी पढ़ें : देश में नहीं थम रहा कोरोना, आज इतने केस
हर दिन आने वाली लगभग 30-35 प्रतिशत समस्याओं का मौके पर ही हो रहा समाधान…
अब तक 41,07,115 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 38,54,881 मीट्रिक टन की हो चुकी…
हरियाणा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में जानकारी की प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय…
मुख्यमंत्री ने जिला नगर आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ की अहम बैठक अधिकारियों…
28 नवंबर से 15 दिसंबर 2024 तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा मुख्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), MLA Shakti Rani Sharma : गुरुवार देर सायं भाजपा विधायक दल…