Self Sufficient University विवि को आत्मनिर्भर बनाने में पूर्व छात्रों का अहम योगदान : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

चंडीगढ़/पंचकूला:

Self Sufficient University : हरियाणा के राज्यपाल तथा चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों को आत्मनिर्भर बनाने में पूर्व छात्रों से योगदान देने के लिए आगे आने का आह्वान किया । उन्होंने कहा कि पूर्व छात्र अपने मातृ संस्थानों को अपनाये और विश्वविद्यालय के सरकारी अनुदान को शून्य तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित करें। Self Sufficient University

Read More : Self Employment Antyodaya Gram Utthan Mela : स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रदेश भर में लगाए जाएंगे अंत्योदय ग्राम उत्थान मेले : मुख्यमंत्री

राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय आज चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के आॅनलाइन ह्यपूर्व छात्र मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस आॅनलाईन कार्यक्रम में 800 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

Read More : Moolchand Decided हरियाणा रोडवेज के बेड़े में 500 नई बसें और खरीदेंगे : मूलचंद

पूर्व छात्रों को शिक्षण संस्थान की पूंजी बताते हुए राज्यपाल ने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों को एक अलग एलुमनाई सेल बनाना चाहिए और पहले बैच से लेकर अब तक का डेटाबेस बनाना चाहिए। विश्वविद्यालय एवं पूर्व छात्रों के बीच संवाद को बढ़ावा दिया जाना समय की मांग है ताकि पूर्व छात्रों में संस्थान के विकास में योगदान देने का भाव उत्पन्न हो।

Read More : IG Bharti Arora Again Sought VRS : आईजी ने फिर मांगी वीआरएस, गृहमंत्री ने किया मंजूर

स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवाएं जन सेवा पर आधारित Self Sufficient University

कौशल एवं व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत का निर्माण किया जा सकता है और नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति मूल्य आधारित होने के साथ-साथ विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवाएं जन सेवा पर आधारित होती हैं।Self Sufficient University

इसलिए विश्वविद्यालयों के प्राध्यापक एवं विद्यार्थी विभिन्न जन कल्याणकारी कार्यों से जुड़कर राष्ट्र निर्माण सुनिश्चित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्रों को स्थानीय मांग के आधार पर शैक्षणिक ढांचा तैयार करवाने में मदद करनी होगी ताकि सुनहरे भारत का निर्माण किया जा सके।

Read More : Government Will Buy 5 Lakh Tablets : मुख्यमंत्री ने 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को दी सौगात, जल्द मिलेंगे टैबलेट

पूर्व छात्र किसी भी विश्वविद्यालय की रीढ़ Self Sufficient University

दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी आॅफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी मुरथल के कुलपति प्रोफेसर राजेंद्र कुमार अनायत ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की और अपने संबोधन में कहा कि पूर्व छात्र किसी भी विश्वविद्यालय की रीढ़ की हड्डी होते हैं और उनके दिखाए गए मार्ग पर चलकर उनके कनिष्ठ आगे बढ़ते हैं।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजमेर सिंह मलिक ने विश्वविद्यालय की अकादमिक एवं ढांचागत विकास परियोजनाओं का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

Read More : 2017 Padma Shri Wrestlers Demand Bypassed 2017 में जीता था देश के लिए मेडल, अब काट रहे नौकरी के लिए चक्कर

उन्होंने कुलाधिपति श्री बंडारू दत्तात्रेय जी का अपने कीमती समय में से समय निकाल कर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों को आशीर्वाद देने और विश्वविद्यालय के विकास के लिए मार्गदर्शन करने पर धन्यवाद किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के एलुमनी एसोसिएशन के निदेशक प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया जबकि एसोसिएशन के सचिव डा. अमित सांगवान ने धन्यवाद किया।

Read More : International Gita Mahotsav 2021 : अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में राज्य स्तर पर होंगी प्रतियोगिताएं

Read More :  Kisan Andolan एक और किसान ने तोड़ा दम

Connect With Us:-  Twitter Facebook
developer

Share
Published by
developer

Recent Posts

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

16 mins ago

Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने भरी हुंकार

Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने…

2 hours ago

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

10 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

11 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

11 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

11 hours ago