होम / Selja Spoke On Rising Inflation- हंगर इंडेक्स में पाकिस्तान की स्थिति भारत से ज्यादा बेहतर

Selja Spoke On Rising Inflation- हंगर इंडेक्स में पाकिस्तान की स्थिति भारत से ज्यादा बेहतर

BY: • LAST UPDATED : September 7, 2024

संबंधित खबरें

  • भाजपा सरकार ने पहले रोजगार छीना और अब बढ़ती महंगाई से जनता हुई परेशान
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट होने पर भी पेट्रोल डीजल के दाम कम नहीं करती भाजपा सरकार
  • गरीबी कागजों में मिटाने से गरीबों का भला होने वाला नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Selja Spoke On Rising Inflation : सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार ने पहले लोगों से उनका रोजगार छीना और अब बढ़ती महंगाई उन्हें चैन से जीने भी नहीं दे रही है। सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने की दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही है और कालाबाजारी में लिप्त लोग जनता की जेबे खाली करने में लगे हुए है।

महंगाई का सबसे बड़ा कारण पेट्रोल और डीजल की कीमत होती है, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें गिर रही है तो सरकार तेल के दाम कम नहीं करती और जैसे ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उछाल आता है तो कीमतें बढ़ा दी जाती है, इस एक प्रकार से जनता पर अत्याचार ही कहा जा सकता है। बाजार में खाद्य वस्तुओं, सब्जियों और फलों के दाम बढ़ रहे है, ये सब सरकार की लचर नीतियों के चलते हो रहा है।

Selja Spoke On Rising Inflation : देश की जनता को गहरी निराशा में धकेल दिया

मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय बाजार से पेट्रोल और डीजल खरीदती है और उस पर अपने सुविधानुसार टैक्स लगाकर राज्य सरकारों को देती है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार अपनी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए अक्सर पेट्रोल-डीजल की कीमतों को बढ़ा देती हैं जिससे उनका खजाना तो भर जाता है, लेकिन जनता की जेब ढीली हो जाती है।

उन्होंने कहा कि मोदी के शासनकाल में भाजपा ने अपनी जन विरोधी नीतियों से देश की जनता को गहरी निराशा में धकेल दिया है। एक तरफ देश की जनता महंगाई की मार झेल रही है तो दूसरी तरफ नौजवान बेरोजगारी के कारण हताश और निराश हो रहे हैं। भाजपा सरकार विकास को ढिंढोरा तो पीट रही है पर जनता की सुविधाओं पर ध्यान देने के बजाए आज केवल मंदिर-मस्जिद की करती है।

डीजल व पेट्रोल के नाम पर सरकार मुनाफा वसूल रही सरकार

उन्होंने कहा है कि डीजल व पेट्रोल के नाम पर सरकार मुनाफा वसूल रही है। उसे जनता से कुछ लेना देना नहीं है, भाजपा को चुनाव में ही जनता याद आती है। उन्होंने कहा कि फलों और सब्जियों के भाव आज भी रसोईघर के बजट से खिलवाड़ कर रहे है। गरीब वर्ग आलू प्याज से गुजारा कर लेता था पर आज ये दोनों भी उसकी हद से बाहर होते जा रहे है, लौकी और तोरई का भाव 50 से 70 के बीच घूम रहा है जो कभी 15-20 रुपए तक ही होता था।

लोग स्टॉक कर रहे पर उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, किसान को आज भी ठगा जा रहा है और मुनाफा बीच के लोग कमा रहे है जबकि किसान  को अपनी फसल का उचित भाव तक नहीं मिल रहा है। तेल, आटा, दाल और अन्य घरेलू उत्पादों के दाम कम होने का नाम नहीं ले रही है, ऐसा लग रहा है कि भाजपा सरकार लोगों की जेबें काट कर अपना खर्च चला रही है।

हंगर इंडेक्स में भारत पाकिस्तान से भी पीछे

कुमारी सैलजा ने कहा कि आल भाजपा सरकार एक ही बात कह रही है कि उसने करोड़ों लोगो को गरीबी से बाहर निकाला है, अगर देश में गरीब नही है तो जिन 80 करोड़ लोगों को प्रतिमाह राशन देने की बात कही जा रही है तो वे कहां से आए गए। अगर वे गरीब है तो गरीबी दूर करने का नाटक कर जनता को गुमराह क्यों किया जा रहा है। सरकार जनता के समक्ष झूठ बोलकर बच नहीं सकती जनता सब जान चुकी है। उन्होंने कहा कि हंगर इंडेक्स में पाकिस्तान भारत से ज्यादा बेहतर स्थिति में हैं। गरीबी कागजों में मिटाने से गरीबों का भला होने वाला नहीं है।

कांग्रेस बनी लोगों की पहली पसंद

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश और देश में कांग्रेस लोगों की पहली पसंद बनी हुई है, कांग्रेस को लोग उम्मीद भरी नजरों से देख रहे है, कांग्रेस को विकल्प मानकर चल रहे है। जनता ने भाजपा को दो बार मौका देकर देखा पर वह उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, दस साल के राज में जनता ने स्वयं को ठगा हुआ ही पाया। कांग्रेस को 36 बिरादरी को साथ मिला और कांग्रेस ने उनका साथ भी दिया है, समाज का सबसे कमजोर वर्ग कांग्रेस की रीढ़ है जो पूरी उम्मीद के साथ कांग्रेस की ओर देख रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता आज कांग्रेस के साथ खड़ी है और कांग्रेस की सरकार आएगी भाजपा जाएगी।

Devender Babli Nomination : देवेंद्र सिंह बबली का नामांकन दाखिल करवाने के लिए पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Anil Vij’s Taunt On Congress’ List : जिन लोगों पर केस चल रहे है कांग्रेस ने उन्हे उम्मीदवार बनाया

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Charkhi Dadri News : महिला की मौत पर हंगामा, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप आरोप, पढ़ें, आखिर क्या है पूरा मामला 
38th National Games में फिर छाई एमएसजी भारतीय खेल गांव की तैराक, खुली जीप में बैठाकर निकाला विजयी जुलूस
Renu Bala Gupta : करनाल नगर निगम मेयर चुनाव के लिए भाजपा ने रेनू बाला गुप्ता को बनाया उम्मीदवार, जानें कितनी मजबूत उम्मीदवार हैं रेनू बाला 
Ranbir Gangwa Targeted Deepender Hooda : दीपेंद्र हुड्डा ने किया अनिल विज के बयानों का समर्थन, तो..मंत्री रणबीर गंगवा ने दी नसीहत, कहा- अपनी पार्टी की चिंता करें दीपेंद्र हुड्डा
Kumari Selja ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे पर जताया शोक, कहा – 18 मौतों के बाद खुली प्रशासन की नींद, भारी भीड़ की संभावना के बावजूद उचित प्रबंधों का रहा अभाव
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT