होम / Kumari Selja In Karnal : सैलजा का दावा : सरकार तो बदलेंगे ही उसके बाद व्यवस्था भी बदलेंगे, दस सालों में हुए भ्रष्टाचार का लेंगे हिसाब

Kumari Selja In Karnal : सैलजा का दावा : सरकार तो बदलेंगे ही उसके बाद व्यवस्था भी बदलेंगे, दस सालों में हुए भ्रष्टाचार का लेंगे हिसाब

• LAST UPDATED : August 20, 2024
  • बीजेपी की सरकार में कोई भी वर्ग नहीं सुरक्षित 

  • सीएम सिटी करनाल में इस बार नतीजे होंगे विपरीत

इशिका ठाकुर, India News Haryana (इंडिया न्यूज़), Kumari Selja In Karnal : सांसद कुमारी सैलजा ने मंगलवार सुबह 10 बजे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस यात्रा के माध्यम से भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध करनाल में कंबोज धर्मशाला से यात्रा का शुभारंभ किया। कांग्रेस यात्रा का करनाल में कंबोज धर्मशाला से वाल्मीकि चौक, कर्ण गेट मार्केट, महावीर चौक नजदीक पुरानी सब्जी मंडी, नेहरू प्लेस गेट, पोस्ट ऑफिस गेट के पास, महावीर दल अस्पताल गेट, मिगलानी अस्पताल के सामने, सुविधा शोरूम के सामने, रणधीर सिनेमा के पास, सिविल अस्पताल चौक, मेला राम स्कूल, सचदेवा अस्पताल से होकर, मदन लाल ढींगरा चौक पर समापन हुआ।

Kumari Selja In Karnal : प्रदेश का सबसे बड़ा घोटाला भी करनाल में ही हुआ

कुमारी सैलजा ने कहा कि करनाल से दो-दो सीएम मिले फिर भी यहां की जनता सबसे अधिक दुखी है। प्रदेश का सबसे बड़ा घोटाला भी करनाल में ही हुआ। उन्होंने कहा कि आज न महिलाएं सुरक्षित, न ही व्यापारी। युवाओं का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। आज राजीव गांधी जी की जयंती है। उन्होंने तकनीकी युग का सपना देखा तो विरोधी शोर मचाते थे और आज तकनीक से हम आगे बढ़ रहे है।

राजीव गांधी ने लोगों की ताकत लोगों के साथ में देने का सपना देखा। वे डॉ. अंबेडकर के सपने को पूरा करने की सोच रखते थे। आज राहुल गांधी भी उसी सोच के साथ आगे बढ़ रहे है। वे जब संसद में लोगों की आवाज को बुलंद करने के लिए बोलते है तो बारी-बारी सब मंत्री खड़े हो जाते है पर वे रुकते नहीं है।

पाई-पाई का हिसाब लेंगे

उन्होंने कहा कि दस साल से लोगों को प्रॉपर्टी आईडी व फैमिली आईडी के नाम पर लोगों को चक्कर कटवाए जाते रहे है। कुमारी सैलजा ने कहा कि दस साल में जो हुआ अब आगे नहीं होना चाहिए। अब सरकार तो बदल ही रही है साथ ही व्यवस्था भी बदलेंगे। कांग्रेस की सरकार बनने पर दस सालों में हुए भ्रष्टाचार का पाई-पाई का हिसाब लेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी की हवा तो लोकसभा चुनावों में ही निकल गई थी। ये चार सौ पार का नारा संविधान को बदलने के लिए लगा रहे थे जिस को जनता समझ चुकी थी।

परिवर्तन को लेकर महिलाओं व युवाओं में  जोश

उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने जा रहे परिवर्तन को लेकर महिलाओं व युवाओं में जो जोश देखने को मिल रहा है उसके चलते बीजेपी का सूपड़ा साफ होना तय है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि गांव-गांव, गली-गली, घर-घर जाकर कांग्रेस का झंडा मजबूत करें ताकि एक अक्टूबर को इस कुशासन से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने जनता को सिर्फ धोखा दिया है और उसमें भी करनाल की जनता को सबसे अधिक धोखा देने का काम बीजेपी ने किया है।

फसलें मंडियों में रुल रही : सुरजेवाला

इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में दस सालों से किसानों की दुर्दशा हो रही है। फसलें मंडियों में रुल रही है। लोगों को दस साल से प्रॉपर्टी आईडी व फैमिली आईडी के नाम पर चक्कर कटवाए जा रहे है। जानबूझ कर इन आईडी में गलतियां करके लोगों को परेशान किया जाता रहा है। आज बहन-बेटी शाम को घर से बाहर नहीं निकल सकती। व्यापारियों से फिरौती मांगी जा रही है। युवाओं को रोजगार की तलाश में विदेशों में जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दस साल के इस कुशासन में प्रदेश का हर वर्ग इतना दुखी हो गया है कि अब कांग्रेस से ही उम्मीद शेष रह गई है।

इस अवसर पर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राम किशन गुर्जर, कार्यकारी सुरेश गुप्ता, विधायक रेणु बाला, विधायक प्रदीप चौधरी, विधायक शमशेर सिंह गोगी, पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन बिश्नोई, पूर्व विधायक राजरानी पूनम, राजपाल भूखडी, पूर्व विधायक रिशाल सिंह, भूपेंद्र लाठर, चेतन चौहान, नाहर सिंह संधू सहित अनेक नेता व हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Mhara Haryana Non Stop Haryana Rally : हुड्डा की नीति ठीक नहीं, नीयत खराब, नेतृत्व में गड़बड़, दम है तो बुजुर्गों के बीच जाकर हिसाब दें : सीएम सैनी

Former Minister Anil Vij : अनजान विपक्ष पर गरजे विज कहा कि ‘‘इनमें हिम्मत नहीं है कि सामने आकर बात करें”

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox