होम / हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री के खिलाफ महिला संगठन हुए लामबंद

हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री के खिलाफ महिला संगठन हुए लामबंद

• LAST UPDATED : March 26, 2023
  • कल दिल्ली में होगा प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा जाएगा ज्ञापन

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़ (Sexual harassment case against Sandeep Singh) : सेक्सुअल हैरेसमेंट केस में फंसे पूर्व ओलिपियन और हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। हरियाणा सरकार से संदीप सिंह पर कार्रवाई की मांग को लेकर जहां विधानसभा के अंदर लगातार हंगामा होता रहा है। वहीं विधानसभा से बाहर महिला संगठनों ने संदीप सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अपना हस्ताक्षर अभियान पूरा कर लिया है। अब ये महिला संगठन कल दिल्ली में संदीप सिंह कि गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन करने जा रहीं हैं। इसके साथ ही राष्टÑपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

हस्ताक्षर अभियान में 30 हजार महिलाओं ने लिया भाग

हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह सेक्सुअल हैरेसमेंट केस में हरियाणवी महिला संगठनों के हस्ताक्षर अभियान में राज्य की 30 हजार महिलाओं ने भाग लिया है। इन सभी ने अपने हस्ताक्षर करके संदीप सिंह की मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग की है। हाल ही में महिला संगठन अपनी इस मांग को लेकर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा पुलिस के अधिकारियों से मुलाकात कर चुकी हैं।

इनके नेतृत्व में चला हस्ताक्षर अभियान

संदीप सिंह के खिलाफ कार्रवाई को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाने वाली महिलाओं में जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व अंतर्राष्ट्रीय भीम अवार्डी खिलाड़ी जगमति सांगवान, राज्य महासचिव उषा सरोहा व राज्य अध्यक्ष सविता के नेतृत्व में अभियान चलाया हुआ है। यह अभियान पिछले तीन माह से लगातार चल रहा है। कई अन्य संगठन न्याय संघर्ष समिति के बैनर तले पिछले तीन महीनों से हरियाणा भर में यौन हिंसा के आरोपी मंत्री संदीप सिंह की बर्खास्तगी एवं गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं।

प्रदेश सरकार पर लगाया संदीप सिंह को बचाने का आरोप

महिला संगठनों का कहना है कि गैर जमानती धाराओं में एफआईआर दर्ज होने के 85 दिन बाद भी आरोपी मंत्री संदीप सिंह को न तो मंत्रिमंडल से हटाया गया है और न ही गिरफ्तारी की गई है। राज्य की भाजपा सरकार विशेषकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और विधानसभा स्पीकर संविधान और कानून को ताक में रखकर लगातार यौन उत्पीड़न के आरोपी मंत्री को बचाने में लगे हुए हैं। महिला संगठनों के प्रतिनिधियों ने चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता करके कहा कि जब तक संदीप सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक उनका संघर्ष इसी तरह से जारी रहेगा।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT