संयुक्त किसान मोर्चा ने दी शहीद पुत्रों को श्रद्धांजलि और किया नमन

अंबाला/अमन कपूर

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर सभी किसान धरनों पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव का शहीदी दिवस मनाया गया… अंबाला के शम्भू टोल प्लाजा धरने पर भी किसानों ने शहीदी दिवस मनाया… इस मौके पर किसानों ने भगत सिंह राजगुरु सुखदेव की फ़ोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी… किसानों ने खीर का लंगर लगाया और पंजाब से आई गतका टीम ने अपनी शस्त्र विद्या का जौहर दिखाया।

23 मार्च 1931 को अंग्रेजी हुकूमत में बगावत के चलते भगत सिंह राजगुरु सुखदेव को फांसी दी गयी थी… आज पूरा देश उनकी शहीदी दिवस के मौके पर तीनों वीर पुरुषों को याद कर रहा है… संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर सभी किसान धरनों पर आज भगत सिंह राजगुरु सुखदेव का शहीदी दिवस मनाया… इसी कड़ी में आज अंबाला के शम्भू टोल प्लाजा धरने पर किसानों ने शहीदी दिवस मनाया… इस मौके पर भगत सिंह राजगुरु सुखदेव की फ़ोटो पर फूलमालाएं और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर देश की आजादी के लिए दी गई…. और उनकी कुर्बानी को नमन किया गया इस मौके पर युवाओं ने भगत सिंह की तरह पीली पगड़ी बांध उनके पदचिन्हों पर चलने का प्रण लिया।

किसानों ने वहां पहुंचे लोगों  यात्रियों के लिए खीर का लंगर भी लगाया… इसके अलावा पंजाब से आई गतका टीम ने शस्त्र विद्या का प्रदर्शन किय… किसानो ने बताया कि भगत सिंह राजगुरु सुखदेव ने अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए देश के लिए कुर्बानी दी थी… आज किसान भी उन्ही के पदचिन्हों पर चलते हुए काले कानूनों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं… जिसमें अब तक 300 से ऊपर किसान शहादत दे चुके हैं… महापुरुष कभी मरते नहीं हैं उनके विचार हमेशा जिंदा रहते हैं… आज भी लाखों युवा उनके बताए रास्ते पर चल कर अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं… किसान आंदोलन से जुड़े युवाओं ने आज प्रण लिया है कि वो महापुरुषों की तरह पूरे जोश और जज्बे से इस कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ाई में जीत होने तक डटे रहेंगे।

Rajan.Agrawal@itvnetwork.com

Share
Published by
Rajan.Agrawal@itvnetwork.com

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

5 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

6 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

6 hours ago