Shahpur Village karnal जल प्रबंधन में शाहपुर मिसाल, थ्री पोंड ने बदली गांव की तस्वीर

Shahpur Village karnal जल प्रबंधन में शाहपुर मिसाल, थ्री पोंड ने बदली गांव की तस्वीर

करनाल, इशिका ठाकुर:

Shahpur Village Of Karnal : शाहपुर गांव (Shahpur Village) जल प्रबंधन में प्रदेश में एक मिसाल बन गया है। कभी गंदा पानी यहां की पहचान था। यह ग्रामीणों के लिए किसी बीमारी से कम नहीं था, लेकिन आज वही ग्रामीणों के लिए फायदेमंद है। यह सार्थक हुआ है थ्री पौंड सिस्टम से। जी हां, हम बात कर रहे हैं करनाल के शाहपुर गांव की, जहां पर पहले एक जोहड़ था और जिसमें पूरे गांव का गंदा पानी जमा होता था।

3 साल पहले शुरू हुई थी कवायद

तीन साल पहले गांव में थ्री पौंड सिस्टम शुरू किया। इसके तहत तालाब को तीन हिस्सों में विभाजित किया। इससे गंदे पानी को साफ किया। इस साफ पानी को अब खेतों में सिचाई के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इससे एक तो ग्रामीणों को गंदे पानी से छुटकारा मिला, वहीं फसलों को सिचाई के लिए भी पानी उपलब्ध हो रहा है। यही नहीं तालाब के साफ पानी मे मछली पालन ग्राम पंचायत की आय का जरिया भी बन गया है। जो दूसरों को भी प्रेरणा दे रहा है।

सबके आकर्षण का केंद्र है

आज यह तालाब सौन्द्रीयकरण के चलते सबके आकर्षण का केंद्र है और गांव के लोग इसके किनारों पर सैर का आनंद उठाते है।  गांव के पंच कर्मजीत ने बताया कि गांव की सभी गलियां पक्की हैं। पीने के पानी की भी हर घर तक सुविधा है। गांव को गंदे पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए थ्री पौंड सिस्टम लगाया गया है। जिससे गंदे पानी को साफ करके सिचाई में इस्तेमाल किया जाता है।

सभी ग्रामीणों के लिए यह था सिरदर्द

ग्रामीण सुरेंद्र ने कहा कि शाहपुर में आज से तीन साल पहले जो गंदा पानी ग्रामीणों के लिए सिरदर्द बना था, आज वहीं गंदा पानी किसानों के लिए वरदान बन गया है। गांव की पूर्व पंचायत की बनाई गई जल संरक्षण की योजना ने पूरे गांव की तस्वीर बदलकर रख दी है। अगर तीन वर्ष पहले गांव की गलियों पर नजर डालें तो करीब आधा दर्जन गलियां कीचड़ से भरी थी।

निकासी नहीं होना था गंदगी का कारण

उन्होंने कहा कि इसका मुख्य कारण गांव के गंदे पानी की उचित निकासी व्यवस्था नहीं होना था। गांव के किसानों और पूर्व पंचायत के लिए गए जल संरक्षण के फैसले से गांव को गंदे पानी से निजात मिली और किसानों को फसल में प्रयोग करने के लिए पानी। अब इसी गंदे पानी से किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल हर सीजन लहलहाती है। ग्राम पंचायत इसमे मछली पालन कर इससे आय भी प्राप्त कर रही है।

पंचायती जमीन पर बनवाया था तालाब

स्वच्छ भारत मिशन के सहायक समन्वयक राजीव शर्मा ने बताया कि गंदे पानी की निकासी नहीं होने से गांव की गलियों में गंदा पानी भरा रहता था। बदबू से ग्रामीणों का जीना हराम था। इससे निजात पाने के लिए गांव में ग्राम सभा की बैठक बुलाई गई। इसमें योजना अनुसार मनरेगा स्कीम के तहत गंदे पानी की निकासी के लिए गांव के करीब पंचायती जमीन में एक तालाब खुदवाया गया। गांव के पास लगते ओवरफ्लो तालाब का गंदा पानी निकालने के लिए खेतों के बीच से एक पाइप लाइन पंचायती जमीन में खोदे गए तालाब तक पहुंचाई गई।

अब नहरी पानी की खाल से जोड़ा

इस तालाब में गंदे पानी को स्टॉक कर दिया गया। साथ ही तालाब के गंदे पानी को पाइप लाइन के माध्यम से खेतों से गुजरने वाली नहरी पानी की खाल से जोड़ दिया गया। इससे अब जिस भी किसान को फसल में पानी की जरूरत होती है, तो वह पानी ले लेता है।

Also Read: North India Weather हरियाणा-पंजाब सहित कई राज्यों में तेज धूप खिली

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

2 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

3 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

3 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

3 hours ago

Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर

कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…

4 hours ago

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

4 hours ago