होम / औंधे मुंह गिरी शेयर मार्कीट

औंधे मुंह गिरी शेयर मार्कीट

• LAST UPDATED : May 19, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
सप्ताह के चौथे दिन सेंसेक्स और निफ्टी को भारी झटका लगा है। सेंसेक्स 1416 अंकों की भारी कमी के बाद 52,792 पर और निफ्टी 430 अंक लुढंकर 15,809 पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा गिरावट अगर देखी जाए तो आईटी और मेटल के शेयर्स में रही। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 2 में बढ़त और 28 में गिरावट रही। विप्रो, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस और विप्रो में काफी गिरावट है। वहीं सुबह सेंसेक्स 1,138 अंकों की गिरावट के साथ 53,070 पर खुला था, जबकि निफ्टी 323 अंक फिसलकर 15,917 पर खुला।

यह भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट का फैसला: रोडरेज मामले में नवजोत सिंह सिद्दू को एक साल की सजा

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट

वहीं आज बीएसई का मिडकैप 602 अंक गिरावट के साथ 22,069 पर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप 603 अंकों की बढ़त के साथ 25,801 पर बंद हुआ। बीएसई के स्मॉलकैप में 20में बढौत्तरी जबकि 10 शेयर्स में गिरावट है।

सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट

वहीं निफ्टी के भी सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट रही है। सबसे अधिक गिरावट आईटी इंडेक्स में है। इसके बाद 2% से ज्यादा की गिरावट वाले इंडेक्स में मीडिया, मेटल और पीएसयू बैंक हैं। जबकि बैंक, आॅटो, फाइनेंशिल सर्विस, फार्मा, प्राइवेट बैंक और रियल्टी में 1% से ज्यादा की गिरावट है।

यह भी पढ़ें : कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर हो रहे लगातार हादसे

यह भी पढ़ें: एक बार फिर बढ़े घरेलू और कॉमर्शियल गैस के दाम

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox