Shikari Mata Temple In Mandi पहली दिसंबर से बंद हो जाएंगे कपाट

इंडिया न्यूज, मंडी।
Shikari Mata Temple In Mandi सर्दियों के मौसम में होने वाली बर्फबारी के मद्देनजर जिला मंडी के थुनाग क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध शिकारी माता मंदिर के कपाट पहली दिसंबर से बंद कर दिए जाएंगे। एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने बताया कि कड़ाके की ठंड व बर्फबारी की संभावना के चलते प्रशासन ने शिकारी माता मंदिर के कपाट 1 दिसंबर से 31 मार्च, 2022 तक बंद करने का फैसला लिया है।

आवागमन रहेगा पूर्णत: बंद (Shikari Mata Temple In Mandi)

इस अवधि में आम नागरिकों के शिकारी माता मंदिर में प्रवेश के साथ-साथ यहां पर्यटकों तथा ट्रैकर्ज के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। शिकारी माता मंदिर के कपाट आम नागरिकों व श्रद्धालुओं-पर्यटकों के दर्शन के लिए 1 अप्रैल, 2022 से विधिवत रूप से खोले जाएंगे।

8 से 10 फुट तक यहां गिरती है बर्फ (Shikari Mata Temple In Mandi)

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सर्दियों के मौसम में शिकारी माता मंदिर क्षेत्र में 8 से 10 फीट तक बर्फ गिरती है। वहीं कड़ाके की ठंड व भारी हिमपात से जंजैहली-माता शिकारी मंदिर सड़क भी जाम रहती है। लिहाजा इन दिनों में जोखिम न लें और शिकारी माता मंदिर की ओर जाने का प्रयास न करें। एसडीएम ने कहा कि यदि कोई भी पर्यटक व ट्रैकर अथवा स्थानीय निवासी शिकारी माता मंदिर की ओर जाने का प्रयास करता है तथा उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस थाना जंजैहली के दूरभाष नम्बर 01907-256740 तथा उप-मंडलाधिकारी (नागरिक) कार्यालय थुनाग के दूरभाष नम्बर 01907-257666 पर संपर्क करें।

Also Read : Weather Update 2 दिसंबर तक बारिश के आसार

Also Read : New Guidelines On Omicron एक दिसंबर से ये रिपोर्ट अपलोड करना अनिवार्य

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Gupta

Share
Published by
Amit Gupta

Recent Posts

Hayana Weather Update: हरियाणा में थमी मानसून की रफ्तार, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम?

Hayana Weather Update: हरियाणा में थमी मानसून की रफ्तार, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम?

45 mins ago

Haryana-Chandigarh: 8वीं पास भी कर सकेगा सरकारी नौकरी, चंडीगढ़ हाईकोर्ट में 300 वैकेंसी, अप्लाई करने में ना करें देरी

Haryana-Chandigarh: 8वीं पास भी कर सकेगा सरकारी नौकरी, चंडीगढ़ हाईकोर्ट में 300 वैकेंसी, अप्लाई करने…

1 hour ago

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

2 hours ago

Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने भरी हुंकार

Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने…

3 hours ago

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

12 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

13 hours ago