प्रदेश की बड़ी खबरें

Shivraj Singh Chauhan : हरियाणा के गुहला और बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शिवराज सिंह चौहान ने किया रोड शो

  • विशाल जनसभाओं को संबोधित किया, कांग्रेस को झूठ फैलाने पर घेरा
  • केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुहला विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी कुलवंत बाजीगर और बहादुरगढ़ में दिनेश कौशिक के समर्थन में सभाओं को संबोधित किया
  • कांग्रेस 3सी और 3डी की सरकार चलाती है: शिवराज सिंह चौहान

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Shivraj Singh Chauhan : केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को हरियाणा के गुहला और बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी कुलवंत बाजीगर और दिनेश कौशिक के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। साथ ही शिवराज सिंह ने गुहला के चीका में रोड-शो भी किया। इस दौरान शिवराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

चौहान ने कहा कि, ये परिवारों की पार्टी है, दिल्ली में माँ-बेटे और हरियाणा में पिता-पुत्र की पार्टी है। ये 2जी घोटाला करते हैं, 3जी घोटाला करते हैं, 4जी घोटाला करते हैं और जीजाजी घोटाला भी करते हैं, सस्ती जमीन देकर ये लोग हरियाणा को बेचने का काम करते हैं। कांग्रेस का जनता के सुख-दुख और राज्य के विकास से कोई वास्ता नहीं है। ये केवल अपने परिवार का ही भला कर सकते हैं और इसलिए हरियाणा में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना है।

Shivraj Singh Chauhan : हरियाणा को किसी दामाद का दहेज नहीं बनने देंगे

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, कांग्रेस 3C और 3D की सरकार चलाती है। 3C का मतलब है क्राइम, कमीशन और करप्शन, जब-जब भी कांग्रेस की सरकार आई है तब-तब अपराध, भ्रष्टाचार बढ़ा ही है, और 3D का मतलब डीलर, दलाल और दामाद। शिवराज सिंह ने कहा कि, हरियाणा को किसी दामाद का दहेज नहीं बनने देंगे। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, ये कांग्रेस पार्टी आरक्षण विरोधी है, दलित विरोधी है और ओबीसी विरोधी है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आरक्षण खत्म करने की बात करते हैं। राहुल अमेरिका गए थे, वहां कह कर आए हैं कि, जैसे ही हमें मौका मिलेगा हम आरक्षण खत्म कर देंगे। ये कहते कुछ है और करते कुछ हैं, हाथी के दांत दिखाने के अलग और खाने के अलग हैं। उन्होंने कहा कि, मैं हरियाणा की जनता से अपील करने आया हूं कि, कांग्रेस के झांसे में मत आना, ये केवल झूठे वादे करके जाल में फंसाने का काम करते हैं।

दिल्ली में दोस्ती, हरियाणा में कुश्ती

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, दिल्ली में माँ बेटे की पार्टी और हरियाणा में पिता पुत्र की पार्टी है। पिता पुत्र में भी होड़ मची है कि, आखिर मुख्यमंत्री कौन बनेगा, भूपिंदर जी कहते हैं कि, अभी तो मैं जवान हूं, और दीपेन्द्र सिंह हुड्डा जी कहते हैं कि, बापू सेहत के लिए हानिकारक है।

वहीं शिवराज सिंह ने कहा कि, कांग्रेस अजीब पार्टी है, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दिल्ली में दोस्ती करते हैं और हरियाणा में कुश्ती करते हैं। ये गठबंधन नहीं ठगबंधन है। ये अपने स्वार्थ के लिए गठबंधन करते हैं। एक तरफ शैलजा दीदी नाराज हैं, दूसरी तरफ रणजीत सुरजेवाला जी अलग रण में खड़े हैं। ये सब आपस में ही लड़ रहे हैं, जनता की सेवा क्या करेंगे। हरियाणा का जो विकास भाजपा ने किया है, वो कांग्रेस कभी भी नहीं कर पाएगी।

लाडो योजना के तहत बहनों को 2100 रूपए

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, हमने मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना बनाई है, और कई महीनों से बहनों के खातो में पैसा दे रहे हैं। ऐसे ही छत्तीसगढ़, असम, महाराष्ट्र और ओडिशा में अलग-अलग योजनाओं के तहत बहनों को खाते में राशि दी जा रही है। श्री चौहान ने कहा कि, हम हरियाणा की बहनों के जीवन में भी अंधेरा नहीं रहने देंगे, उनकी जिंदगी में रोशनी लाएंगे।

हर गरीब बहन को भी मुस्कुराने का अधिकार है, इसलिए हरियाणा में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही लाडो योजना के तहत बहनों के खाते में प्रति माह 2100 रूपए की राशि दी जाएगी। इतना ही नहीं यहां बहनों को रसोई गैस सिलेंडर 500 रूपए में दिया जाएगा। बेटियों को स्कूटी दी जाएगी। ये भाजपा का वचन और संकल्प है। शिवराज सिंह ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में जितने भी वादे किए हैं उन्हें पूरा करके दिखाएंगे।

किसान कल्याण मोदी की पहली प्राथमिकता

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमने चावल के एक्सपोर्ट पर जो बैन लगा था, उस बैन को हटा दिया है। क्योंकि हमारे यहां चावल के भंडार भरे पड़े हैं। विदेश में चावल जाएगा तो इससे धान के दाम बढ़ेंगे और धान के किसानों को ठीक दाम मिलेंगे। हमने मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइज़ खत्म कर दी, अब हमारा बासमती अमेरिका और कनाडा जायेगा। पहले खाद्य तेल बाहर से सस्ते में आते थे, हमने उस पर इम्पोर्ट ड्यूटी लगा दी तो हमारे किसानों को खाद्य तेल की फसलों के भी ठीक दाम मिलेंगे।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, फैसले ऐसे लो जिससे फायदा मिले, कांग्रेस कभी भी ऐसे फैसले नहीं कर पाई। चौहान ने कहा कि, मैंने राज्यसभा में पूछा कि, जब देश में कांग्रेस की सरकार थी तो कितनी फसलें एमएसपी पर खरीदते थे..? असल में कांग्रेस की सरकार ने गेहूं और चावल के अलावा कभी भी किसी ओर फसल को एमएसपी पर खरीदा ही नहीं है। उन्होंने कहा कि, मैं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी को बधाई देता हूँ कि, उन्होंने 24 फसलें एमएसपी पर खरीदने का फैसला किया। हम मिलकर यहां राइस प्रोसेसिंग करेंगे। हम हरियाणा की तस्वीर और जनता की तकदीर बदलेंगे।

Haryana Election: अरविंद केजरीवाल के हाथ में सरकार का रिमोट कंट्रोल, संजय सिंह ने किया बड़ा दावा

Haryana Election: राम रहीम की रिहाई पर रॉबर्ट वाड्रा का फूटा गुस्सा, कहा- बीजेपी की सोची-समझी साजिश

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Big Attack On Israel : इजरायल पर बड़ा हमला… सड़कों पर बहा खून

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Big Attack On Israel : इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान…

24 mins ago

Former CM Om Prakash Chautala ने चुनावी घोषणाओं के अलावा “किसानों के लिए अलग से कृषि बजट” की घोषणा की

किसानों की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए गठबंधन सरकार बनने पर कृषि बजट बनाया…

49 mins ago

Jind Crime News : शराब पीने के दौरान कहासुनी के चलते कार से टक्कर मार युवक की हत्या

पुलिस ने मृतक के जानकार की शिकायत पर पांच युवकों पर दर्ज किया मामला मृतक…

59 mins ago

Road Accident में युवक की मौत के चार दिन बीत जाने के बाद भी शिनाख्त करने में नाकाम रही पुलिस 

पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े किए India News Haryana (इंडिया न्यूज), Road Accident…

1 hour ago

Sharadiya Navratri 2024 : शारदीय नवरात्र को लेकर सजे बाजार

तीन अक्टूबर से शुरू हो शारदीय नवरात्र, 11 अक्टूबर को महानवमी मनाई जाएगी सजी पूजा…

2 hours ago

Sarvapitri Amavasya पर श्रद्धालु पिंडारा तीर्थ में लगाएंगे श्रद्धा की डुबकी

तीर्थ पर श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़ अमावस्या दिन श्राद्ध संपन्न कर सकते…

2 hours ago