होम / Haryana Election 2024: चुनाव से 4 दिन पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, हुड्डा के खास नेता होंगे आज अरेस्ट

Haryana Election 2024: चुनाव से 4 दिन पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, हुड्डा के खास नेता होंगे आज अरेस्ट

• LAST UPDATED : October 2, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की मुसीबतें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। चुनाव के दौरान प्रदेश में को लगातार झटके लगे जा रहे हैं। दरअसल, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समालखा से कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह छौक्कर की गिरफ्तारी के आदेश जारी कर दिए हैं। हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि वे दो अक्टूबर तक खुद ही सरेंडर कर दें, नहीं तो पुलिस उनको गिरफ्तार करके अदालत में पेश करे। अब इसी बात को लेकर प्रदेश की राजनीती में घमासान मचा हुआ है।विपक्षी नेता कांग्रेस पर निशाना बनाए हुए हैं। आपको बता दें लगभग 14 महीने पहले ईडी ने छौक्कर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में मुकदमा दर्ज किया था। ईडी के मुताबिक, छौक्कर से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग का विवाद गुरुग्राम पुलिस की तरफ से दर्ज FIR के बाद शुरू हुआ।

  • बेटे की भी हो चुकी है गिरफ्तारी
  • चुनावी मैदान में हैं धर्म सिंह छैक्कर

Ram Rahim Parole : डेरा प्रमुख राम रहीम जेल से आए बाहर, जानिए इतने दिनों की फिर मिली पैरोल

बेटे की भी हो चुकी है गिरफ्तारी

सूत्रों के मुताबिक ED ने इनके बेटे को भी हिरासत में ले रखा है। दरअसल, ED ने घर खरीदारों के पैसों की धोखाधड़ी में पांच महीने पहले धर्म सिंह के बेटे को गिरफ्तार किया था, जो अभी तक जेल में ही है। आपको बता दें, धर्म सिंह छौक्कर, उनके बेटे सिकंदर सिंह और विकास छौक्कर माहिरा रियल एस्टेट समूह के मालिक और प्रमोटर हैं। दरअसल, दो दिन पहले ही धर्म सिंह छौक्कर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुई थी और उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी। जिसके बाद हाई कोर्ट ने भी इस मामले पर चिंता जाहिर की थी। हाई कोर्ट ने कहा था कि प्रत्याशी प्रचार कर रहे हैं, फिर भी उनको गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। इसी को लेकर हाई कोर्ट ने सरकार समेत ईडी और छौक्कर को नोटिस भेजा था।

Haryana Weather Update: हरियाणा हुआ बढ़ते तापमान से बेहाल, बारिश की संभावना नहीं, जानिए कैसा रहेगा मौसम

चुनावी मैदान में हैं धर्म सिंह छैक्कर

इस मामले पर एक्शन लेते हुए वरिंदर सिंह ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। उन्होंने याचिका में बताया कि कई FIR और ईडी द्वारा छौक्कर के खिलाफ दर्ज शिकायत में गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद भी पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही और न ही ईडी कोई एक्शन ले रही है। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि गैर जमानती वारंट जारी होने पर भी छौक्कर ने नामांकन भरा है और खुलेआम चुनाव प्रचार कर रहे हैं। अब इस पर हाई कोर्ट की प्रतिक्रिया सामने आई है। HC का कहना है कि हैरत की बात है कि जिसे पुलिस और ईडी ढूंढ़ रही है, वो कैसे खुलेआम प्रचार कर रहा है। अब इसी बात को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठने लगे हिन् और चुनाव के दौरान उनकी छवी पर बुरा असर पड़ता दिख रहा है।

Dengue Alert: डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट, अस्पताल में मिल रही ये सुविधाएं

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox