इंडिया न्यूज, Haryana news: पंजाबी गायक की हत्या के मामले में हरियाणा के जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने गहरा शोक व्यक्त किया। दिग्विजय चौटाला आज सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिलकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ हैं। इस दौरान दिग्विजय ने कहा कि पंजाब के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की याद में हरियाणा के जिला सिरसा के मंडी डबवाली में एक पार्क और म्यूजिक स्कूल बनाया जाएगा।
जजपा प्रधान महासचिव दिग्विजय ने कहा कि सिद्दू मूसेवाला वाला की मौत से पूरे राष्ट्र को भारी नुकसान हुआ है। विश्वभर में सिद्धू मूसेवाला को चाहने वाले हैं। हमने एक बड़ा कलाकार खो दिया है। उन्होंने कहा कि 8 जून को सिद्धू मूसेवाला के भोग के बाद परिजनों की मांग और उनकी शिकायत पर हरियाणा सरकार मामले में अलग से जांच करेगी। ज्ञात रहे कि पिछले दिनों सिद्धू मूसेवाला की हत्या में हरियाणा के कुछ लोगों के नाम भी सामने आए हैं इसलिए जांच अब जरूरी है।
यह भी पढ़ें : देश में कोरोना वायरस फिर बढ़ा, आज 4518 नए केस
10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…
मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini :…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Results : हरियाणा विधान सभा चुनाव के परिणाम…
नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…