इंडिया न्यूज, Punjab News: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में नित नए मामलों का खुलासा हो रहा है। पुलिस का मानना है कि आज एक ऐसे आरोपी को पकड़ा है, जिसने फैन बनकर रेकी की। बता दें कि पंजाब पुलिस ने इस मामले में हरियाणा के जिला सिरसा के कालांवाली कस्बे से आरोपी केकड़ा को गिरफ्तार किया है। वह मूसेवाला के घर से बाहर सीसीटीवी फुटेज में नजर आया है। फिलहाल पुलिस उसे गिरफ्त में लेकर उससे कड़ी पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार अभी तक की जांच में जो सामने आया है कि आरोपी केकड़ा अपने साथी के साथ मूसेवाला का फैन बनकर उसके गांव मूसा पहुंचा था। वह करीब 45 मिनट तक वहां रुका रहा। उसने चाय पी। फिर मूसेवाला के साथ सेल्फी ली। पुलिस का मानना है कि जैसे ही मूसेवाला बिना सिक्योरिटी रवाना हुए इसी आरोपी ने शार्प शूटर्स को मुखबिरी दी।
अक्सर देखा गया है कि सिद्धू मूसेवाला अपने गांव में फैंस से खुलकर मिला करते थे। वह घर के बार लगे एक पेड़ के नीचे सबसे मिलते थे। क्या मूसेवाला की यही दरियादिली उनकी हत्या का बड़ा कारण बन गया।
फिलहाल पुलिस ने जिस आरोपी केकड़ा को पकड़ा है, वह मूसेवाला के घर के बाहर के सीसीटीवी फुटेज में दिखा है। यह फुटेज मूसेवाला की हत्या से 15 मिनट पहले का है। जिसमें वह दिखाई दिया है।
यह भी पढ़ें: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड : पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र के 8 शार्प शूटर की पहचान
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department : डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Election Result On EC Website : विधानसभा आम चुनाव 2024 के…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…