सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: हरियाणा के इस शूटर ने किया था मर्डर, पूछताछ में खुलासा

इंडिया न्यूज, Punjab News (Sidhu Moosewala Case): पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला के मर्डर केस में दिल्ली की स्पेशल पुलिस ने सोनीपत के अंकित और उसके दोस्त सचिन भिवानी को काबू किया है। पुलिस पूछताछ में मालूम हुआ है कि अंकित (19) ने ही मूसेवाला को करीब से गोली मारी। मालूम हुआ है कि अंकित राजस्थान में हत्या के प्रयास के दो अन्य जघन्य मामलों में भी शामिल था, लेकिन मर्डर उसने पहली ही बार किया। अंकित लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य और 9वीं पास है।

अंकित मूसेवाला की हत्या के बाद आरोपी प्रियव्रत फौजी के साथ उसकी गाड़ी में ही सवार था। पुलिस के अनुसार, दोनों 7 जून को ही गुजरात के कच्छ में छिप गए थे। अंकित हरियाणा के सोनीपत के गांव सेरसा का रहने वाला है। वहीं अंकित के साथ जो दूसरा आरोपी सचिन भिवानी पकड़ा गया है वह चार शूटरों को पनाह देने के लिए जिम्मेदार था। राजस्थान के चुरू के एक जघन्य मामले में भी सचिन भिवानी वांटेड चल रहा था।

आरोपियों से ये हथियार बरामद

आरोपियों से 10 कारतूस, 9 एमएम बोर की एक पिस्टल, 2.30 एमएम बोर की एक पिस्टल, 9 कारतूस बरामद हुए हैं। इसके अलावा पंजाब पुलिस की 3 वर्दियां, एक डोंगल और सिम के साथ दो मोबाइल हैंडसेट बरामद किए हैं।

29 मई को किया गया था मर्डर

ज्ञात रहे कि 29 मई दिन रविवार के शाम लगभग 5.30 बजे सिद्धू मूसेवाला की उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह अपने घर से बीमार मासी को मिलने जा रहा था कि रास्ते में गांव जवाहरके में बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई गैंगस्टर का नाम आया था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बड़ा हादसा, बच्चों सहित 16 लोगों की मौत

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Ratan Tata Hospitalised: अचानक रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के हॉस्पिटल ICU में भर्ती

Ratan Tata Hospitalised: अचानक रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के हॉस्पिटल ICU में भर्ती…

15 mins ago

Farmers Protest: धान की खरीद ना होने से सड़को पर उतरे किसान, हाइवे किया जाम, जमकर की नारेबाजी

Farmers Protest: धान की खरीद ना होने से सड़को पर उतरे किसान, हाइवे किया जाम,…

26 mins ago

Haryana Elections 2024: चुनावी नतीजों से पहले क्या बोल गए हरियाणा के CM सैनी? जलेबी को लेकर दीपेंद्र हुड्डा का दावा

Haryana Elections 2024: चुनावी नतीजों से पहले क्या बोल गए हरियाणा के CM सैनी? जलेबी…

30 mins ago

kurukshetra Election News : लाडवा सबसे हॉट सीट, यहां की जानी है काउंटिंग, मतगणना केंद्र के आसपास कड़ी सुरक्षा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), kurukshetra Election News : हरियाणा में 15वीं विधानसभा आम चुनाव-2024 के…

31 mins ago