हरियाणा के हिसार में सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगा बैन, जानिए कितना देना पद सकता है जुर्माना

इंडिया न्यूज, Haryana News (Hisar): हरियाणा के हिसार में 1 जुलाई यानी आज से सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगा दी गई है। इस योजना के संबंध में आज नगर निगम कर्मचारियों की बैठक भी होगी। जिसके चलते यदि कोई दूकानदार सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करता है तो उसके ऊपर जुर्माना लगाया जाएगा। आज प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की टीम हिसार शहर के दौरे पर होगी। जबकि सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल करने वालो पर शिकंजा कसा जाएगा।

डीसी डॉ प्रियंका सोनी से मिली जानकारी के अनुसार हिसार में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगा दिया गया है। जिससे 1 जुलाई 2022 से पूरे शहर में इस योजना को लागू कर दिया गया है। उन्होने बताया की सिंगल यूज प्लास्टिक के उत्पादन, आयात,पर प्रतिबंध लगाया गया है जिसमें प्लास्टिक के कैरी बैग को भी 31 दिसंबर 2022 से बैन कर दिया जाएगा।

हिसार में प्रतिबंध के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक के अनुसार गुब्बारे में लगने वाले प्लास्टिक स्टिक, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी स्टिक, आइसक्रीम स्टिक, मिठाई के डिब्बों पर लगाई जाने वाली प्लास्टिक, आदि पर आज से बैन लगा दिया गया है।

जानिए यूज करने पर कितना होगा जुर्माना

प्रदूषण केंद्र बोर्ड के अनुसार, सिंगल यूज़ 100 ग्राम पॉलिथीन पर 500 रुपए जुर्माना, 101 से 500 ग्राम तक 1500 रुपए, 501 से 10000 ग्राम तक 3000 रुपए, 1.1 किलो से 5 किलो तक 10000 रुपए, 10 किलो से ऊपर 25000 रुपए जुमार्ने का जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं नियम का उल्लंघन करने पर 5 साल तक की सजा भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें : हरियाणा में पिछले 24 घंटे में मिले 534 नए कोरोना संक्रमण मामलें

यह भी पढ़ें : हरियाणा के रोहतक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगा बैन, नियम तोड़ने पर सजा या जुर्माना

Connect With Us: Twitter Facebook

Nitesh Kumar

Share
Published by
Nitesh Kumar

Recent Posts

JP Nadda Attacks Congress : “जहां कांग्रेस है वहां करप्शन है, कमीशन है, क्रिमिनलाइजेशन है” 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…

36 mins ago

PM Narendra Modi : हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया, कमल- कमल कर दिया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…

56 mins ago

Haryana Assembly Election Results : कम समय में नायब सैनी ने कैसे पलटी बाज़ी

नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…

3 hours ago

Wrestler Vinesh Phogat ने जितजी चुनावी जंग, लेकिन विनेश की जीत पर क्या बोल गए बृजभूषण ?

भाजपा प्रत्याशी योगेश कुमार को 6015 मतों से हराया आप प्रत्याशी कविता दलाल मात्र 1280…

5 hours ago

Haryana Assembly Election Results : कहीं न कहीं…, खराब प्रदर्शन पर ये बोली कुमारी सैलजा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Results 2024 Live: हरियाणा में भाजपा के…

6 hours ago