प्रदेश की बड़ी खबरें

Sir Chhotu Ram Jayanti 2023 : चौ. छोटूराम किसान और कमेरे वर्ग के मसीहा थे : अभय चौटाला

  • भाखड़ा नंगल बांध पर सर छोटूराम की मूर्ति की स्थापना की जाए

India News (इंडिया न्यूज), Sir Chhotu Ram Jayanti 2023, चंडीगढ़ : इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने 24 नवंबर को सर चौ. छोटूराम की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी और श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि सर चौ. छोटूराम जी किसान, और कमेरे के मसीहा थे और इन वर्गों के उत्थान में उनका बहुत बड़ा योगदान था यही कारण है कि सर चौ. छोटूराम आज भी किसान और कमेरे के दिलों पर राज करते हैं।

किसान और कमेरों के उत्थान के लिए बनाए थे 38 कानून

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि सर चौ. छोटूराम संयुक्त हरियाणा पंजाब में कृषि मंत्री और राजस्व मंत्री थे। सरकार में मंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने किसान और कमेरों के उत्थान के लिए 38 कानून बनाए थें। किसानों का कर्ज माफ किया। कानून बनाया जिसमें किसानों की जमीन और बैल की कुर्की नही हो सकती। किसान कल्याण कोष स्थापित किया और किसान स्कॉलरशिप शुरू की जिसमें किसानों और कमेरों के बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाया जाता था।

मंडी व्यवस्था लागू की जिससे किसानों ने अपनी फसल मंडी में जाकर बेचनी शुरू की और साहूकारों के चुंगल से बच गया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का असली उदाहरण सर चौ. छोटूराम हैं जिनकी दो बेटियां थी और उन्होंने कभी भी बेटे की कामना नहीं की। वो कहते थे जितने भी देश के युवा हैं वो सभी उनके बेटे हैं। अभय सिंह चौटाला ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि भाखड़ा नंगल बांध सर चौ. छोटूराम की सोच और विचार का परिणाम है इसलिए भाखड़ा नंगल बांध पर उनकी मूर्ति की स्थापना की जाए और और पंजाब युनिवर्सिटी के कृषि विभाग में उनकी चेयर स्थापित की जाए। पांचवी के स्कूल से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक के पाठयक्रम में उनकी पढ़ाई करवाई जाए।

यह भी पढ़ें : Anil Vij VS Khullar : अनिल विज और सीएमओ में जल्द ही सुलह की उम्मीद

यह भी पढ़ें : kapal Mochan Mela 2023 : कोपाल मोचन मेले में हरियाणा-पंजाब सहित देशभर से पहुंच रहे श्रद्धालु

यह भी पढ़ें : Sirsa Road Accident : राजस्थान गोगामाड़ी जा रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार, 5 की मौत, 35 जख्मी

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

7 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

7 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

7 hours ago