India News Haryana (इंडिया न्यूज), Sirsa Dera Reaction : सिरसा डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां पर लगाए जा रहे बेअदबी के आरोपों का डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता जितेंद्र खुराना ने साफ खंडन किया और कहा कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम पर लगाए बेअदबी के सभी आरोप झूठे व निराधार हैं। बेअदबी करने में डेरा सच्चा सौदा एवं राम रहीम का कोई हाथ नहीं है।
केवल साजिशवश डेरा प्रमुख राम रहीम को इस केस में फंसाने का काम किया जा रहा है। डेरा प्रमुख राम रहीम द्वारा हमेशा ही सभी धर्मों का आदर सत्कार किया गया है। बेअदबी करना तो दूर ऐसी कल्पना भी कभी डेरा सच्चा सौदा के किसी भी सदस्य या डेरा प्रमुख राम रहीम द्वारा नहीं की गई।
सत्कार योग पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन अंगों की जो बेअदबी हुई है, उसकी डेरा सच्चा सौदा कड़े शब्दों में निंदा करता है और मांग करता है कि इसकी निष्पक्ष जांच होकर जो इसके असल दोषी हैं, उनको सामने लाया जाना चाहिए, न कि साजिश के तहत डेरा सच्चा सौदा एवं गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा को इसमें फसाया जाना चाहिए।
मालूम रहे कि बेअदबी की घटनाओं में 2015 में पंजाब के फरीदकोट के बरगारी इलाके में गुरु ग्रंथ साहिब का गायब होना और कथित तौर पर अपवित्र होना शामिल है, जिससे सिख समुदाय में आक्रोश फैल गया था। इस साल की शुरुआत में ही पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने बेअदबी के 3 मामलों में राम रहीम के खिलाफ कार्यवाही पर रोक लगा दी थी, जिससे किसी भी जांच या मुकदमे पर रोक लग गई थी। मार्च में जारी किए गए आदेश को पंजाब सरकार ने चुनौती दी थी, जिसने मामले को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष लाया था।
Haryana Assembly Session में अबकी बार होंगी सबसे ज्यादा महिला विधायक, जानिए इतनी है संख्या
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Gangrape News : हरियाणा में गैंगरेप के मामले लगातार बढ़ते…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ahoi Ashtami : हमारा भारत त्योहारों का देश है। समय-समय…
हरियाणा चुनाव में इस बार पहलवानों की भूमिका अच्छी खासी देखने को मिली। या यूँ…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Air Pollution: सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा और पंजाब सरकार को…
हरियाणा में बढ़ते अपराध के कारण वहां की जनता को काफी समस्याओं का सामना करना…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Dearness Allowance Hike 2024 : हरियाणा सरकार ने सरकारी…