हरियाणा के अंबाला में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, सबसे छोटी बेटी का आज था बर्थडे

इंडिया न्यूज, Six members of a family died in Ambala : हरियाणा के अंबाला शहर के बलाना गांव में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। पुलिस के मुताबिक, परिवार रात को खाना खाकर सोया था और उसके बाद सुबह उठा ही नहीं। बताया जा रहा है कि परिवार की सबसे छोटी बेटी आशु का आज यानि शुक्रवार को जन्मदिन था। भांजे ने विश करने के लिए सुबह फोन किया तो किसी ने नहीं उठाया।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूत्रों मुताबिक बेटे ने पहले माता पिता का मर्डर किया और फिर पत्नी व बच्चों को मौत के घाट उतारकर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस इन सभी तथ्यों पर जांच करने में जुटी है और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल अंबाला सिटी भेज दिया गया है।

इनकी हुई मौत

जानकारी अनुसार मरने वालों में 65 वर्षीय संगत राम पुत्र जागीर सिंह, महिंद्रो कौर पत्नी संगत राम, 34 वर्षीय सुखविंदर सिंह पुत्र संगत राम, रीना पत्नी सुखविंदर सिंह, 5 वर्षीय आशु पुत्री सुखविंदर सिंह, 7 वर्षीय जस्सी पुत्री सुखविंदर सिंह शामिल हैं।

वहीं दूसरी तरफ डीएसपी जोगिंद्र सिंह खुद मौके पर पहुंचे है और जांच करने में जुटे गए । वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए सीनऑफ क्राइम की टीम को मौके पर बुलाया गया है। डीएसपी जोगिंदर शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में 5 की गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है। उसके बाद सुखविंदर ने आत्महत्या कर ली। शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें 10 लाख रुपये के दबाव का आरोप है फिलहाल पुलिस ने सुसाइड नोट का खुलासा नहीं किया है।

यह भी पढ़ें : Yami Gautam and Aditya Dhar Reached Jwala Devi Temple: ज्वाला देवी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे यामी गौतम और आदित्य धर

Connect With Us: Twitter Facebook

Neha Dhiman

Share
Published by
Neha Dhiman

Recent Posts

Ratan Tata Hospitalised: अचानक रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के हॉस्पिटल ICU में भर्ती

Ratan Tata Hospitalised: अचानक रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के हॉस्पिटल ICU में भर्ती…

5 mins ago

Farmers Protest: धान की खरीद ना होने से सड़को पर उतरे किसान, हाइवे किया जाम, जमकर की नारेबाजी

Farmers Protest: धान की खरीद ना होने से सड़को पर उतरे किसान, हाइवे किया जाम,…

15 mins ago

Haryana Elections 2024: चुनावी नतीजों से पहले क्या बोल गए हरियाणा के CM सैनी? जलेबी को लेकर दीपेंद्र हुड्डा का दावा

Haryana Elections 2024: चुनावी नतीजों से पहले क्या बोल गए हरियाणा के CM सैनी? जलेबी…

19 mins ago

kurukshetra Election News : लाडवा सबसे हॉट सीट, यहां की जानी है काउंटिंग, मतगणना केंद्र के आसपास कड़ी सुरक्षा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), kurukshetra Election News : हरियाणा में 15वीं विधानसभा आम चुनाव-2024 के…

21 mins ago

Karnal Mandi: मंडी के बाहर लगा ताला, करनाल में किसानों की बड़ी चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर

Karnal Mandi: मंडी के बाहर लगा ताला, करनाल में किसानों की बड़ी चेतवानी, पढ़ें पूरी…

45 mins ago