होम / Smriti Irani : भाजपा की सरकार…, हम कराएंगे विकास : स्मृति ईरानी

Smriti Irani : भाजपा की सरकार…, हम कराएंगे विकास : स्मृति ईरानी

• LAST UPDATED : October 1, 2024
  • कहा- भाजपा सरकार बनते ही हम युवाओं के सपनों को पूरा करने का संकल्प लेते हैं

  • भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता के समर्थन में नारी शक्ति सम्मेलन को किया संबोधित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Smriti Irani : हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनते ही हम युवाओं के सपनों को पूरा करने का संकल्प लेते हैं। सरकार बनते ही 10 नए औद्योगिक शहरों के निर्माण करते हुए पांच लाख नई नौकरियां युवाओं को सुनिश्चित करवाएंगे।

प्रदेश की भाजपा सरकार ने अभी तक 1.40 लाख सरकारी नौकरियां देकर युवाओं की उम्मीदों को पूरा करने का काम किया है। यह बात आज भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता के चुनाव प्रचार के लिए हिसार पहुंची भाजपा नेत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पड़ाव चौक, सेक्टर 14 व अर्बन एस्टेट-2 में आयोजित नारी शक्ति सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

Rahul Gandhi Sonipat Road Show LIVE Update : हरियाणा में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार.., बीजेपी पर राहुल गांधी ने छोड़े व्यंग्य बाण

Smriti Irani : भाजपा सरकार ने 74 हजार करोड़ प्रदेश के नागरिकों के खाते में डाले

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हरियाणा में अब तक भाजपा सरकार ने 74 हजार करोड़ रुपए प्रदेश के नागरिकों के खाते में पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने के बाद महिलाओं के सम्मान के लिए लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत हर माह के 2100 रुपए मुहैया कराए जाएंगे। अव्वल बालिका योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को उच्च शिक्षा संस्थानों में जाने के लिए स्कूटर मुहैया कराए जाएंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने विश्वास जताया कि इन संकल्पों के साथ भाजपा आम जनता के समर्थन से तीसरी बार प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।

Ram Rahim Parole List : डेरामुखी को 4 साल में इतनी बार मिल चुकी पैरोल, देखें पूरी लिस्ट

भाजपा ने महिलाओं के उत्थान के लिए काफी कार्य किए

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए काफी काम किया है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, उज्जवला योजना सहित अनेक योजनाएं महिलाओं के हित में शुरू कर उनको धरातल स्तर पर लागू करने का काम किया है। यही कारण है कि आज महिलाओं को सबसे अधिक भाजपा पर विश्वास है। महिलाएं में प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी। इन कार्यक्रमों का संयोजन महावीर जांगड़ा, कृष्ण खटाणा, प्रवीण पोपली, विजय नागपाल, डॉ. योगेश बिदानी व डॉ. वैभव बिदानी ने किया।

Joint Rally of INLD-BSP : अभय चौटाला का भाजपा और कांग्रेस पर इतना बड़ा जुबानी हमला, ये बाेले

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox