होम / भारत में आज कल से इतने अधिक कोरोना केस So many more corona cases in India today

भारत में आज कल से इतने अधिक कोरोना केस So many more corona cases in India today

• LAST UPDATED : April 23, 2022

भारत में आज कल से इतने अधिक कोरोना केस

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
देशभर में कोरोना (Corona News) के मामलों में आज फिर उछाल मिला है। आज फिर कल की अपेक्षा 76 केस अधिक आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में शनिवार को सुबह 8 बजे तक देशभर में 2,527 नए केस सामने आए हैं। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में भी आज काफी केस बढ़े हैं। कई राज्य सरकारों ने संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई जिलों में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। इतना ही नहीं अगर जरूरी स्थलों पर आपने मास्क नहीं पहना होगा तो आपको जुर्माना भी अदा करना पड़ेगा।

इतने लोग जिंदगी की जंग हारे

अभी तक पिछले 24 घंटे में कोरोना से 33 लोग जंग हार चुके हैं। भारत में कोरोना की शुरुआत से अभी तक कुल 5,22,149 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं यह भी बता दें कि पिछले 24 घंटों में 1,656 कोविड मरीज ठीक भी हुए हैं। देश में महामारी की शुरुआत के बाद से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,25,17,72,468 हो गई है। अभी रिकवरी रेट 98.76 फीसदी है। देशभर में अब तक कुल 1,87,46,72,536 लोगों को कोविड वैक्सीन लग चुकी है।

देश में कुल इतने एक्टिव केस

शुक्रवार को देश में कोरोना के 2,451 नए मामले सामने आए थे जबकि गुरुवार को देश में कोरोना के 2,380 नए मामले आए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 15,079 एक्टिव केस हो गए हैं। साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.47 प्रतिशत हो गए है।

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Shakti Rani Sharma: ‘कालका के मतदाता कांग्रेस विधायक से नाराज’, आखिर ऐसा क्यों बोलीं शक्ति रानी शर्मा?
Haryana Election 2024: हरियाणा चुनाव के बीच बबली ने किसानों से मांगी माफी, धक्का मुक्की का था मामला
Robbery: काले जादू का खौफ दिखाया, महिला के साथ दिया ऐसे वारदात को अंजाम, जानें पूरा मामला
Haryanvi Returns From Indonesia : युवक इंडोनेशिया में बनाए गए थे बंधक, सकुशल पहुंचे अपने प्रदेश
Rahul Gandhi: सुबह-सुबह करनाल पहुंचे नेता राहुल गांधी, अमेरिका दौरे में एक युवक से किए वादे को निभाया
Bhupinder Singh Hooda : पंजाब से ज्यादा हरियाणा का युवा नशे की दलदल में…, सरकार आते ही नशे काे जड़ से उखाड़ फेंकेंगे
Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा दावा
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox