India News Haryana (इंडिया न्यूज), Son Commits Suicide : प्रदेश के जिला चरखी दादरी में एक युवक द्वारा मां की मौत के बाद सुसाइड कर लिए जाने का मामला सामने आया है। जी हां, यहां के समसपुर गांव निवासी युवक सावन को अपनी मां की मौत के गम लग गया जिस कारण वह काफी परेशान सा रहने लग गया। इसी गम में उसने अपने घर पर ही फंदा लगा आत्महत्या कर ली। शव के पास से एक सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ है, जिसमें उसने खुद को मौत का जिम्मेदार ठहराया।
परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी उसकी मां की मौत को 2 ही माह हुअए थे] अब उसने स्वयं फंदा लगाकर जान दे दी मृतक सावन 2 महीने पहले हुई अपनी मां की मौत होने से दुखी था। इसके अलावा पारिवारिक तौर पर उसे कोई और परेशानी नहीं थी। सदर थाना पुलिस ने दोपहर बाद सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों के हवाले कर दिया।
आपको यह भी जानकारी दे दें कि सावन का 5 माह पहले ही विवाह हुआ था और शादी के 3 माह बाद ही उसकी मां की मौत हो गई थी। इसके बाद से सावन काफी दुखी और गुमसुम सा था। उसने फंदा उस दौरान लगाया जब उसकी पत्नी नीचे काम कर रही थी। कुछ देर के बाद जब पत्नी आई तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई, क्योंकि सावन फंदे पर लटका हुआ था। चीख पुकार के बीच पूरा परिवार इकट्ठा हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें : Deepender Singh Hooda : परिसीमन के पहले जातीय जनगणना जरूरी : दीपेन्द्र हुड्डा
यह भी पढ़ें : Sri Sri Ravi Shankar : सावन में होने वाली वर्षा से खिल उठती है प्रकृति : श्री श्री रवि शंकर
कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…
25 लाख रुपये की डिमांड करने का आरोप छह लाख रुपये लेते पकड़े गए थे…
प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल, बड़ौली, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार…
चोरी की बाइक सहित आरोपी को काबू कर निशानदेही पर नाबालिग सहित दो बाइक चोर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), BJP Candidate Krishan Lal Panwar : इसराना विधानसभा से भाजपा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), International Peace Day : शांति केवल संघर्ष की अनुपस्थिति नहीं है…