Sonipat Accident एक किसान की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

इंडिया न्यूज, सोनीपत।
Sonipat Accident रोहतक-पानीपत हाईवे पर बुधवार रात को गांव माहरा के पास एक हादसा हो गया जिसमें पंजाब के किसानों की ट्रॉली को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक दो किसानों को कई फुट तक घसीटते ले गया। हादसे में एक किसान की मौत हो गई और दूसरे की हालत गंभीर है।

टीकरी बॉर्डर पर धरने में शामिल होने जा रहे थे (Sonipat Accident)

बुधवार रात को पंजाब के बरनाला के गांव डेलवा के 35 किसान दो ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर टिकरी बॉर्डर पर धरने में शामिल होने जा रहे थे कि जब वह गोहाना के पास रोहतक-पानीपत हाईवे पर माहरा गांव के निकट पहुंचे। इस दौरान वहां एक ढाबे के पास रूके। इसी दौरान यहां पर किसान बलजीत सिंह ट्रॉली के पीछे खड़ा था और उसे ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इसी बीच ट्राली में बैठे बलवंत भी सिलिंडर से टकराकर घायल हो गए।

किसानों ने हाईवे किया जाम (Sonipat Accident)

हादसे के दौरान लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई और नाराज किसानों ने दो घंटे हाईवे पर जाम लगा दिया। मृतक किसान की पहचान बरवाला के बलजीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसानों को शांत कराकर जाम खुलवाया और शव को गोहाना के नागरिक अस्पताल में रखवाया। उधर, पंजाब के किसानों ने मृतक किसान के बेटे को सरकारी नौकरी देने व आर्थिक मदद की मांग की है।

Also Read : Jewar Airport 30 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे खर्च, 178 विमान खड़े होने की क्षमता, 5 फोटोज में देखिए सुंदरता

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Gupta

Share
Published by
Amit Gupta

Recent Posts

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

3 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

3 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

4 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

4 hours ago

Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर

कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…

4 hours ago

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

5 hours ago