India News Haryana (इंडिया न्यूज), Sonipat Mayor By Election : नगर निगम के मेयर उप चुनाव की तिथि तय हो चुकी है, 2 मार्च को इसके लिए वोटिंग होनी है। आम चुनाव के मुकाबले उप चुनाव में 47479 वोटरों की बढ़ोतरी हुई है। इस बार 294350 वोटर 268 बूथों पर अपना वोट डालकर नए मेयर का चुनाव करेंगे। इनमें से 47479 वोटर नए जुड़े हैं। दिसंबर 2020 में हुए निकाय चुनाव के दौरान 246871 मतदाताओं ने अपना वाेट डालकर शहर की सरकार का चुनाव किया था।
नगर निगम का चुनाव पहली बार दिसंबर, 2020 में कराया गया था। इसमें कांग्रेस के टिकट पर निखिल मदान जीत हासिल कर नगर निगम के पहले मेयर बने थे। विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन मेयर निखिल मदान कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा और विधायक बन गए।
अब नगर निगम में करीब दो माह से मेयर का पद खाली हैं। मेयर उप चुनाव के लिए राज्य चुनाव आयोग से मिले निर्देश के बाद प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। उप चुनाव 268 बूथों पर कराया जाएगा। दिसंबर में हुए मतदाता सूची के प्रथम प्रकाशन के बाद 2,94,350 मतदाता शामिल किए है। इसके बाद राज्य चुनाव आयोग की ओर से चुनाव की तारीखों का एलान किया जाएगा।
राज्य चुनाव आयोग की ओर से नगर निगम में मेयर उप चुनाव की घोषणा जल्द हो सकती है। निखिल मदान के विधायक बनने के बाद से नगर निगम कार्यालय में मेयर का पद खाली पड़ा है। सीनियर डिप्टी मेयर को कार्यकारी मेयर का चार्ज दिया गया है। राजनीतिक पार्टियों ने नगर निगम चुनाव के लिए मेयर के उम्मीदवारों की तलाश शुरू कर दी है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। यह सूची विधानसभा चुनाव में तैयार की गई नई मतदाता सूचियों को आधार बनाकर तैयार की गई है। नई मतदाता सूचियां नगर निगम सोनीपत की वेबसाइट https://sonipat.gov.in/ पर को देखी जा सकती है।