प्रदेश की बड़ी खबरें

Sonipat Rai Former MLA Left Congress : कांग्रेस के इस पूर्व विधायक ने दिया अब कांग्रेस को झटका, इन कारणों से पार्टी को बोला अलविदा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Sonipat Former MLA Left Congress : सोनीपत में आज कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। कांग्रेस के राई के पूर्व विधायक एवं पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा के करीबी रहे जयतीर्थ दहिया ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाए कि राई की टिकट में पैसों का लेन-देन हुआ है। उन्होंने कहा कि उनकी टिकट कटवाने और उनको जलील करने में दोनों बाप-बेटों (भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा और दीपेंद्र हुड्‌डा) का रोल है। दोनों ने कांग्रेस की हवा खराब कर दी है। वे चुनाव के बाद अब आगे का फैसला लेंगे।

Sonipat Former MLA Left Congress : लगातार दो बार रहे हैं विधायक

जयतीर्थ दहिया राई विधानसभा सीट से वर्ष 2009 व 2014 में लगातार 2 बार कांग्रेस के विधायक रहे हैं। उनके पिता रिजक राम दहिया 1972 में कांग्रेस की टिकट पर और 1977 में जनता पार्टी की टिकट पर विधायक बने। वे मंत्री भी रहे। जयतीर्थ ने 3 दशकों से ज़्यादा समय तक सोनीपत कोर्ट में वकालत की। 2014 के चुनाव में इनेलो के इंद्रजीत से 3 वोटों से चुनाव जीते थे।

मैंने अपना त्यागपत्र पार्टी आलाकमान को भेज दिया

जयतीर्थ दहिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह तो पता ही है कि हमारे चुनाव आए हुए हैं। यह भी कि मैं राई हलके से विधायक रहा हूं और टिकट का प्रबल दावेदार था। उन्हें जिस तरीके से जलील करके पार्टी ने टिकट नहीं दिया, मैंने आज अपना त्यागपत्र डाक से पार्टी आलाकमान को भेज दिया है। उन्होंने कहा कि ये ठीक है कि 2009 में वे भूपेंद्र हुड्डा के सहयोग से विधायक बने थे लेकिन आज के दिन जो हालात चल रहे हैं, जिस तरीके से पैसों का लेन-देन हुआ है, पैसों से ही टिकट बांटे गए हैं, उससे मैं समझता हूं कि पार्टी की जो हवा थी, उस पर काफी असर पड़ा है।

Neena-Satpal Rathi Joins Congress : भाजपा को बड़ा झटका, BJP महिला विंग की उपाध्यक्ष और किसान मोर्चा उपाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी

कांग्रेस ने उनकी अनदेखी की

कांग्रेस ने उनकी अनदेखी की है। विधानसभा में जहां तक उनको पता है, पैसों का खूब लेन-देन हुआ है। पैसे के बेस पर टिकट बांटी गई हैं। फिलहाल मैंने पार्टी छोड़ दी है।जयतीर्थ दहिया ने कहा कि जिस तरह से उनको जलील किया गया है, मैं उसको बर्दाश्त नहीं कर सकता।

उन्होंने बताया कि वे हुड्‌डा साहब के पास गए थे। उसने कुछ कैंडिडेट के नाम गिनाए थे। तब भूपेंद्र हुड्‌डा ने उनको कहा था कि आप इन कैंडिडेट की परवाह मत करो, यह तो आपके आगे कुछ भी नहीं हैं आपको क्या जरूरत है चिंता करने की लेकिन उनके साथ विश्वासघात किया गया है। टिकट कटने के बाद भूपेंद्र हुड्डा या दीपेंद्र ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया। वे हुड्‌डा परिवार के करीब थे, लेकिन पैसों के आगे सब कुछ खत्म हो गया।

Haryana Election 2024: हरियाणा चुनाव के बीच BJP को एक और बड़ा झटका, भाजपा पार्षद सुनीत कांग्रेस का बने हिस्सा

Haryana Election 2024: कुमारी सैलजा ने कांग्रेस से नाराजगी पर तोड़ी चुप्पी, और कर दिए कई बड़े खुलासे

CM Saini: ‘कांग्रेस ने भर्ती रोको गैंग खड़ा किया, ये…’, सीएम सैनी का कांग्रेस पर जुबानी पलटवार

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Panipat Police की 76 टीमों ने 6 घंटे के दौरान 25 आरोपी किए गिरफ्तार

कार से 2 लाख 98 हजार कैश, 2 किलो 820 ग्राम चांदी बरामद 63 बोतल…

4 mins ago

PM Narendra Modi के संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा के बड़े नेताओं ने किया मंथन

26 सितंबर को आडियो ब्रिज के माध्यम से साढ़े चार लाख कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे…

41 mins ago

Haryana Polls 2024 : महेंद्रगढ़ के चुनावी रण में भाजपा व कांग्रेस में सीधा मुकाबला होने के आसार, तेजी से बदल रहे राजनीतिक समीकरण

चुनाव प्रचार में निर्दलीय संदीप सिंह बरकरार नहीं रख पाए शुरुआती बढ़त, इनेलो-बसपा प्रत्याशी भी…

55 mins ago

CM Nayab Saini की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने हलके में तेजी से चलाया अपना जनसंपर्क अभियान

लाडवा हलके के गांव रामपुरा, सुनारियो, मंगोली रॉगडान, बीड़ मंगोली में भाजपा को मिला भारी…

1 hour ago

BJP Candidate Mahipal Dhanda : भाजपा की नीतियों ने देश की आर्थिक मजबूती को एक नई दिशा दी

भाजपा प्रत्याशी महिपाल ढांडा ने जनसंपर्क अभियान कर मांगे वोट India News Haryana (इंडिया न्यूज),BJP…

2 hours ago