होम / Sonipat News फेसबुक पर दोस्ती, दुष्कर्म, ब्लैकमेल, विधवा आत्महत्या कर बता गई आरोपी का नाम

Sonipat News फेसबुक पर दोस्ती, दुष्कर्म, ब्लैकमेल, विधवा आत्महत्या कर बता गई आरोपी का नाम

• LAST UPDATED : November 17, 2021

इंडिया न्यूज, सोनीपत

Sonipat News : सोनीपत के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक विधवा के साथ पहले फेसबुक पर दोस्ती की फिर दुष्कर्म किया। दरिंदगी का यह सिलसिला यहीं नहीं रुका बल्कि उसका वीडिया बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। इससे तंग आकर महिला ने फंदा लगा लिया। आत्महत्या करने से पहले महिला ने अपनी बाजू पर अपने साथ हुई ज्यादती का पूरा विवरण लिखा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

फेसबुक के जरिये हुई थी दोस्ती (Sonipat News)

सोनीपत के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली विधवा ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस आत्महत्या के पीछे जो कारण निकल कर सामने आए वह चौंकाने वाले हैं। महिला की दोस्ती फेसबुक के जरिये शादीपुर कॉलनी के रहने वाले दीपक नाम के एक शख्स से हो गई। दीपक पहले ही शादीशुदा था और दीपक ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसका एक वीडियो बना लिया। वो महिला को ब्लैकमेल करने लगा। ब्लैकमेल से तंग आकर महिला ने आत्महत्या कर ली।

Also Read : Pollution In Haryana प्रदेश में प्रदूषण, ये है पानीपत का हाल, बंद हो सकता है थर्मल

दीपक के खिलाफ मामला दर्ज (Sonipat News)

इस वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक विधवा महिला की बहन की शिकायत पर आरोपी दीपक के खिलाफ धारा 376, 377 और 306 का मुकदमा दर्ज कर दिया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

बाजू पर लिख गई ज्यादती

मृतक महिला ने मरने से अपनी बाजू पर अपने साथ हुई ज्यादती का पूरा विवरण लिखा है। पहले इसमें उसने दीपक, उसकी पत्नी और कई अन्य के खिलाफ आरोप लगाए हैं। जिस को आधार बनाकर सोनीपत पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस मामले की जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी दीपक को भी गिरफ्तार किया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Also Read : चरखी दादरी में हुई भयानक दुर्घटना, दो की मौत, दो गंभीर…. जानिए पूरी खबर

Also Read : किसान नेता विकास सीसर पर क्यों हुआ मामला दर्ज

Connect Us : Facebook 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Jind Accident : कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में कार सवार दो श्रद्धालुओं की मौत
Loharu Vidhan Sabha : कामयाब जनसमर्थन रैली के बाद आभार जताने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे जेपी दलाल
Subhash Barala Taunts Congress : वोट के बदले नौकरी देना कांग्रेस का भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला एक सूत्रीय फार्मूला 
Jind Crime : अमेरिका भेजने का झांसा दे 27 लाख ठगे
Haryana Election 2024 : सिनेमाघर और केबल पर एमसीएमसी कमेटी की अनुमति से ही होगा विज्ञापनों का प्रसारण
Haryana Assembly Elections 2024 : अंतरराज्यीय हरियाणा-यूपी पुल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Vij Said On Congress’ Manifesto : कांग्रेस के घोषणापत्र पर बोले विज “यह घोषणा पत्र धोखे का पत्र, झूठ का पुलिंदा और इसे नदी में फेंक देना चाहिए”
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox