होम / Employment for Divyang : हरियाणा में जल्द ही 35 हजार दिव्यांगों को रोजगार मिलेगा

Employment for Divyang : हरियाणा में जल्द ही 35 हजार दिव्यांगों को रोजगार मिलेगा

• LAST UPDATED : May 19, 2023
India News (इंडिया न्यूज), Employment for Divyang, चंडीगढ़ : हरियाणा में जल्द ही 35 हजार दिव्यांगों को रोजगार मिलेगा। इनमें 15 हजार सरकारी व 20 हजार निजी क्षेत्र में समायोजित किए जाएंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओम प्रकाश यादव की उपस्थिति में आज ‘यूथ फॉर जॉब’ कंपनी और राज्य सरकार के बीच एक MoU पर हस्ताक्षर किए गए।

दिव्यांगजनों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी आएगी

ओम प्रकाश यादव ने कहा कि इस MoU से प्रदेश में निर्धारित कौशल के अनुसार 7,000 दिव्यांगजनों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी आएगी। सरकार द्वारा जल्द ही 80 फीसदी या इससे अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांगजनों को 400 मोटराइज्ड वाहन वितरित किए जाएंगे,इससे उन्हें आने-जाने में आसानी होगी।

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT