कुलदीप बिश्नोई ने की प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल और संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल से मुलाकात

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर खींचतान जारी, हुड्डा अपने बनाए फार्मूले पर अडिग

पवन शर्मा, चंडीगढ़।
हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद न्यूज: हरियाणा कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्ष पद को लेकर चल रही अटकलबाजियों का दौर अब लंबा खिंच सकता है। बार-बार उलझते समीकरणों के बीच हाईकमान अब दौराहे पर खड़ा नजर आ रहा है। मंगलवार को कुलदीप बिश्नोई ने प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल व संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल से भी मुलाकात की। इससे पहले बिश्नोई प्रियंका गांधी व सोनिया गांधी से भी मिल चुके हैं।

कांग्रेस हाईकमान सभी घटा जोड़ लगा रही

राजस्थान के उदयपुर में 13 से 15 मई तक आयोजित होने वाले चिंतन शिविर में कांग्रेस ने भले ही हरियाणा से तीन नेताओं भूपेंद्र सिह हुड्डा, कुमारी सैलजा व रणदीप सिंह सुरजेवाला को बड़ी जिम्मेदारी दे दी हो, परंतु हाईकमान हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष के फैसले पर पूरी तरह से उलझता नजर आ रहा है। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो कुलदीप बिश्नोई और भूपेंद्र सिंह हुड्डा दोनों अध्यक्ष पद के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिहं हुड्डा अपने गुट के लगभग दो दर्जन विधायकों के दम पर कांग्रेस हाईकमान पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका साफ कहना है कि उन्हें अध्यक्ष पद के साथ-साथ सीएलपी का पद भी चाहिए। मगर कांग्रेस हाईकमान ऐसे किसी भी प्रस्ताव पर विचार करने से पहले सारे घटा जोड़ लगाकर देख रहा है। दूसरी ओर हुड्डा विरोधी गुट ने भी अपनी ओर से कुलदीप बिश्नोई को आगे कर दिया है।

सोनिया गांधी व प्रियंका से मुलाकात कर चुके कुलदीप बिश्नोई

पिछले एक सप्ताह के अंदर ही कुलदीप ने सोनिया व प्रियंका से मुलाकात कर सारी बातें हाईकमान के सामने रख दी हैं। इतना ही नहीं, अपने धुर विरोधी माने जाने वाले रणदीप सिंह सुरजेवाला को भी कुलदीप ने अपने घर बुलाकर यह साफ संकेत दे दिया कि वे 2005 की कहानी इस बार हुड्डा को नहीं दोहराने देंगे। मंगलवार को भी कुलदीप बिश्नोई ने प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल व संगठन महामंत्री कसी वेणुगोपाल से भी मुलाकात की। बिश्नोई ने दोनों से मिलने के बाद साफ कहा कि जो भी होगा वो बेहतर होगा। राजनीति के जानकारों की मानें तो कांग्रेस हरियाणा कांग्रेस में चल रही रार को निपटाने का फार्मूला पार्टी तय नहीं कर पा रही।

कांग्रेस हाईकमान न तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नाराज करने के पक्ष में और न ही हुड्डा विरोधी गुट को कोई ऐसा संदेश देना चाहती है जिससे यह लगे कि हाईकमान किसी के दबाव में काम कर रहा है। यह भी माना जा रहा है कि पूरा खेल अब जाट नॉन जाट पॉलिटिक्स में उलझ गया है। कुलदीप बिश्नोई के माध्यम से कांग्रेस हरियाणा में नॉन जाट को दोबारा से साधने का प्रयास कर रही है। इतना ही नहीं हुड्डा सीएलपी का पद भी नहीं छोड़ना चाहते। कांग्रेस के एक गुट का मानना है कि प्रदेश में आज भी पूर्व सीएम भजनलाल के नाम से वोटर व वर्कर हैं जो किसी किसी अपेक्षा के चलते भाजपा के साथ जुड़ गया था। अगर कुलदीप को कांग्रेस में अध्यक्ष या सीएलपी का पद मिले तो यह वोटर व वर्कर दोबारा से पार्टी की ओर रूख कर सकता है। मगर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा कुलदीप बिश्नोई को अध्यक्ष बनाने का विरोध कर रहे हैं।

राज्यसभा चुनाव से पहले हुड्डा बनाना चाहते हैं दबाव

जुलाई-अगस्त में हरियाणा से दो राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है। इनमें एक कांग्रेस का सांसद बनना तय माना जा रहा है। मगर भूपेद्र सिंह हुड्डा के बिना यह चुनाव जीतना टेढ़ी खीर है। इस बात को हुड्डा सुभाष चंद्रा वाले चुनाव में दिखा भी चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस के सामने अब निर्णय लेना किसी मुसीबत से कम नहीं है, क्योंकि यह भी माना जा रहा है कि अगर कुलदीप बिश्नोई की अनदेखी की गई तो वह भी कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

Connect With Us : Twitter Facebook
Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election 2024: चुनाव से पहले जब्त किए गए 3 करोड़, जानिए किसके पास और कहाँ जाता है ये पैसा?

Haryana Election 2024: चुनाव से पहले जब्त किया गए 3 करोड़, जानिए किसके पास और…

2 mins ago

Vij Taunts Kejriwal’s Haryana Rally : पहले केजरीवाल पंजाब से हरियाणा के हक का पानी दिलवाए… वे क्या देंगे हरियाणा को आकार

बोले- केजरीवाल का दीपका बुझ चुका, हरियाणा आकर क्या उजाला करेंगे India News Haryana (इंडिया…

8 mins ago

Haryana Election 2024: ‘आपने ऐसा नहीं किया तो’…, BJP के बागियों को पीयूष गोयल की खुली चेतावनी

Haryana Election 2024: 'आपने ऐसा नहीं किया तो'..., BJP के बागियों को पीयूष गोयल की…

24 mins ago

Gurugram Piyush Goyal : पीयूष गोयल ने कसा तंज, बोले कांग्रेस बड़े-बड़े वादे करके लोगों को गुमराह करने में एक्सपर्ट

बोले- भाजपा संकल्प पत्र हर हरियाणवी की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला India News Haryana…

28 mins ago

Haryana Election 2024: AAP प्रतियाशी प्रेम गर्ग ने पंचकूला के मतदाताओं से किया बड़ा वादा, जानिए क्या कहा?

Haryana Election 2024: AAP प्रतियाशी प्रेम गर्ग ने पंचकूला के मतदाताओं से किया बड़ा वादा,…

47 mins ago