होम / SSB Jawan Joginder Singh : पीलीभीत में करनाल जिले के एसएसबी जवान जोगिंद्र सिंह की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत

SSB Jawan Joginder Singh : पीलीभीत में करनाल जिले के एसएसबी जवान जोगिंद्र सिंह की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत

• LAST UPDATED : August 25, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), SSB Jawan Joginder Singh : पीलीभीत में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात करनाल जिले के एसएसबी जवान जोगिंद्र सिंह की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। जोगिंद्र सिंहड्राइवर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहा था। जवान का पार्थिव शरीर रविवार को उनके पैतृक बसताड़ा गांव पहुंचा, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

SSB Jawan Joginder Singh : अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा

जानकारी देते हुए गांव के सरपंच सुरेश फौजी ने बताया कि 37 वर्षीय जोगिंद्र सिंह 23 अगस्त की रात को ड्यूटी पर था, तभी अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उनके साथियों ने आर्मी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान जोगिंद्र ने की मौत हो गई। 24 अगस्त को ही शव बसताड़ा भेजने की प्रक्रिया शुरू हाे गई थी और रविवार शव गांव में पहुंचा।

ड्यूटी 49वीं बटालियन एसएसबी पीलीभीत में थी

सरपंच सुरेश फौजी ने बताया कि जोगिंद्र सिंह इकलौता पुत्र था, जिसने देश सेवा का रास्ता चुना और 28 मार्च 2008 एसएसबी में भर्ती हो गया था। उसकी ड्यूटी 49वीं बटालियन एसएसबी पीलीभीत में थी। वह कांस्टेबल के पद पर थे और ड्राइवर के रूप में ड्यूटी दे रहे थे। जोगिंद्र सिंह की दो बहनें है, जिनकी शादी हो चुकी है। इसके अतिरिक्त उनकी एक 14 वर्षीय बेटी और 10 वर्षीय बेटा जिवेश भी है।

Sonipat Crime : घर से बुलाकर दोस्त ने ही की दोस्त की हत्या 

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox