होम / International Gita Mahotsav 2022 : राज्य परिवहन की बसों में लगेगा केवल 50% किराया : मूलचंद

International Gita Mahotsav 2022 : राज्य परिवहन की बसों में लगेगा केवल 50% किराया : मूलचंद

• LAST UPDATED : November 18, 2022
  • अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के लिए तीर्थ यात्रियों को मिलेगी छूट

इंडिया न्यूज, Haryana (International Gita Mahotsav 2022) : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह में 19 नवम्बर से 6 दिसम्बर तक जाने के लिए 10 जिलों के यात्रियों को राज्य परिवहन की बसों के किराए में 50 प्रतिशत छूट प्रदान करने की घोषणा की है। इसका महोत्सव में भाग लेने वाले लाखों तीर्थ यात्रियों को लाभ मिलेगा।

कुरुक्षेत्र में प्रतिवर्ष मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा (Moolchand Sharma) ने बताया कि कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का गीता जयंती महोत्सव हर साल मनाया जाता है। महोत्सव में देश-विदेशों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। महोत्सव की महत्ता को ध्यान में रखते हुए और ज्यादा से ज्यादा लोगों को परिवहन सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिए हरियाणा राज्य परिवहन की बसों के किराए में 50 प्रतिशत छूट दी जा रही है।

International Gita Mahotsav 2022

International Gita Mahotsav 2022

उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की अनुशंसा पर पहले केवल कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, जींद व कैथल जिलों के तीर्थ यात्रियों को किराए में छूट प्रदान की जा रही थी लेकिन अब पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सोनीपत और रोहतक जिले को भी इस किराए की छूट में शामिल किया गया है। अब इन 5 जिलों के तीर्थ यात्री भी कुरुक्षेत्र गीता जयंती उत्सव में भाग लेने के लिए राज्य परिवहन की बसों में 50 प्रतिशत किराए की छूट का लाभ उठा सकेंगे। इस प्रकार राज्य सरकार कुरुक्षेत्र के साथ लगते कुल दस जिलों के तीर्थ यात्रियों को गीता जयंती उत्सव के दौरान राज्य परिवहन की बसों के किराए में छूट प्रदान करेगी।

परिवहन मंत्री ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह के दौरान सरकार द्वारा कुरुक्षेत्र के 48 कोस की परिधि में आने वाले 75 धार्मिक तीर्थ स्थलों पर भी अनेक प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन क्षेत्रों में तीर्थ यात्री आसानी से भ्रमण करने के अलावा कार्यक्रमों का आनन्द लेने के साथ ही धार्मिक तीर्थ स्थलों से जुड़ी जानकारी भी ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें : International Gita Mahotsav 2022 : शिल्प और क्राफ्ट मेला कल से शुरू

यह भी पढ़ें : Vikram S Rocket : देश का पहला प्राइवेट रॉकेट विक्रम एस लॉन्च

यह भी पढ़ें : PM Modi At Anti Terror Conference : हम चैन से नहीं बैठेंगे जब तक आतंकवाद का सफाया नहीं हो जाता : मोदी

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox