होम / Ranbir Gangwa: वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर संसद में छिड़ी तीखी बहस, हरियाणा PWD मंत्री ने दिया बड़ा बयान

Ranbir Gangwa: वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर संसद में छिड़ी तीखी बहस, हरियाणा PWD मंत्री ने दिया बड़ा बयान

BY: • LAST UPDATED : December 17, 2024

संबंधित खबरें

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ranbir Gangwa: इस समय संसद में वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर मुद्दा गरमाया हुआ है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार यानी आज ‘एक देश, एक चुनाव’ संवैधानिक संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश कर दिया है। अब इस बिल को लेकर संसद में तीखी बहस छिड़ी हुई है। पक्ष विपक्ष एक दूर पर हमलावर है। लगातार दिग्गज नेताओं के इस बिल को लेकर बयान सामने आ रहे हैं। हाल ही में हरियाणा के PWD मंत्री रणबीर गंगवा का बड़ा बयान सामने आया है। आइए जानते हैं इस बिल को लेकर उन्होंने क्या कहा?

  • बिल को लेकर क्या बोले गंगवा?
  • CM सैनी की रैली को लेकर दी प्रतिक्रिया

One Nation One Election: वन नेशन वन इलेक्शन बिल लोकसभा में हुआ पेश, शाह बोले-JPC में भेजा जाए विधेयक

बिल को लेकर क्या बोले गंगवा?

वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर हरियाणा के पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा का बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल उन्होंने इस दौरान कहा कि, एक देश एक चुनाव बहुत ऐतिहासिक फैसला है। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव होने से देश का धन और वक्त दोनों खराब होते हैं। चुनाव के दौरान भाजपा ने लोगों से एक साथ चुनाव का वादा किया था। उन्होंने कहा की वादा पूरा करने के लिए प्रयास जारी है। एक साथ चुनाव होने से देश के विकास में तेजी आएगी।

Kisan Andolan: देशभर के किसान केंद्र सरकार के खिलाफ, लेकिन इस जिले के अन्नदाता BJP के कार्यों के गा रहे गुण

CM सैनी की रैली को लेकर दी प्रतिक्रिया

इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी की तरफ से हलका में की जाने वाली रेलियों पर पर भी प्रतिक्रिया दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि, हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनी है। हरियाणा की राजनीतिक इतिहास में यह पहली बार हुआ है। वहीँ बीजेपी ने 10 साल के कार्यकाल में प्रदेश में बिना क्षेत्रवाद के समान रूप से विकास करवाया है। चुनाव के दौरान भी बीजेपी ने जनता से वादे किए थे। धन्यवाद रेलिया के दौरान हल्का की समस्याओं के समाधान की भी मुख्यमंत्री घोषणा करेंगे।

Haryana Girl Murder in Canada : कुरुक्षेत्र की युवती की कनाडा में चाकुओं से गोदकर हत्या, 2 वर्ष पूर्व गई थी स्टडी वीजा पर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Surajkund International Crafts Mela में रविवार को उमड़ी पर्यटकों की रिकॉर्ड तोड़ भीड़, अब तक इतने लाख पर्यटकों ने उठाया मेले का लुत्फ़
Smack Smuggling Case में आरोपी सप्लायर गिरफ्तार, नशा तस्करी कर शॉर्टकट तरीके से मोटा पैसा कमाना चाहता था आरोपी
AAP State President Sushil Gupta ने कहा -हरियाणा में निगम चुनाव सिंबल पर लड़ेगी  ‘आप’, कार्यकर्ताओं में जोश, गुप्ता ने बीजेपी-कांग्रेस पर साधा निशाना 
Shri Dashrath Mahadev Dham Jalmana : प्राचीन तीर्थ स्थल श्री दशरथ महादेव धाम जलमाना को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग, जानें मंदिर का इतिहास और उसके पीछे की कहानी
MLA Ramkumar Gautam ने कांग्रेस और जजपा पार्टी पर साधा निशाना, कहा – धीरे-धीरे हरियाणा से विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस, जजपा का वजूद ही ख़त्म  
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT