India News Haryana (इंडिया न्यूज),Gaurav Gautam: हरियाणा से लेकर दिल्ली तक केवल एक ही मुद्दा चर्चाओं में है और वो है यमुना में जहर मिला देने वाला। मुद्दे को लेकर हरियाणा सरकार और दिल्ली सरकार के बीच जंग छिड़ी हुई है। लगातार दोनों सरकारें एक दूसरे पर निशाना साधे हुए हैं। वहीँ अब हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम का बयान सामने आया है। इस बयान में उन्होंने दिल्ली चुनाव में अरविंद केजरीवाल द्वारा हरियाणा से आ रही यमुना वाले बयान को लेकर तीखी टिप्पणी कर डाली है। आइए जानते हैं हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने ऐसा क्या बोला जिससे सियासी घमासान मचा हुआ है।
Tohana: टोहाना में बसों की संख्या हुई कम, लटककर छात्र कर रहे सफर, जोखिम में जान डालकर जा रहे स्कूल
खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि घटिया मानसिकता का बयान देकर दिल्ली के लोगों को गुमराह करना चाहते हैं केजरीवाल। परंतु हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने केजरीवाल के झूठ का पर्दाफाश कर दिया है और अब दिल्ली की जनता 5 तारीख को भाजपा के नेताओं को जिताकर दिल्ली में कमल खिलाएगी। हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने केंद्रीय सरकार द्वारा बजट पेश किए जाने पर बोला कि, देश की जनता के लिए ऐतिहासिक बजट वित्त मंत्री द्वारा पेश किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा किसान और हर वर्ग के लोगों के लिए यह बहुत फायदेमंद होगा।
Union Budget 2025: क्या सस्ता, क्या महंगा, जानिए आपको बजट से क्या मिला?
इंडिया न्यूज़ हरियाणा से खास बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि, केजरीवाल ने अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए प्रोपेगेंडा तैयार किया है। केजरीवाल ने 10 साल पहले दिल्ली के लोगों से यमुना के पानी को स्वच्छ करने की बात कह कर वोट लिए थे। इसी यमुना में गणेश मूर्ति का विसर्जन भी होता है और छठ की पूजा भी होती है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल इस यमुना में घुसकर ही दिखा दे। हरियाणा पर लगाए इस घिनौने आरोप पर केजरीवाल को हरियाणा कभी माफ नहीं करेगा ।