इंडिया न्यूज, जींद
Stepfather made Hostage Indecent Acts : कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी को सवा माह तक बंधक बनाकर रखा और अश्लील हरकतें करता रहा।
शहर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पिता तथा उसकी मां के खिलाफ बंधक बनाने, अश्लील हरकतें करने, पाक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
शहर थाना क्षेत्र की 18 वर्षीय लड़की ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी मां ने भिवानी रोड निवासी व्यक्ति से कुछ समय पहले दूसरी शादी की थी। आरोपी उसकी मां से शादी के बाद उनके घर में ही रह रहा था।
आरोपी की शुरू से उस पर बुरी नियत थी। वह अक्सर उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। गत 18 मई से 26 जून तक आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और लज्जा भंग करने की कोशिश की।
उसने आरोपी की हरकतों के बारे में मां को बताया। मां-बेटी ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया तो उसने अपनी मां के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की। इसके बाद से दोनों आरोपी उन्हें लगातार धमकियां दे रहे हैं।
शहर थाना की जांच अधिकारी प्रेम कुमारी ने बताया कि युवती ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी, उसकी मां के खिलाफ बंधक बनाने, अश्लील हरकतें करने, पाक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
Read More : JBT Teacher Cheated the Couple अध्यापक लगवाने का झांसा देकर दंपति से 24 लाख रुपए हड़पे
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…
रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…
शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…
कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…
जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…