प्रदेश की बड़ी खबरें

STF Soldier Shot Dead : झज्जर में एसटीएफ में तैनात जवान की गोली मारकर हत्या

India News (इंडिया न्यूज़), STF Soldier Shot Dead, चंडीगढ़ : हरियाणा में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में लगातार हत्या की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। अभी हाल ही में बहादुरगढ़ में इनेलो प्रदेशाध्यक्ष तकदीर राठी की भी गोलियां मारकर हत्या की गई थी। उसके बाद हिसार में सरपंच दूहन की हत्या का मामला सामने आया और अब झज्जर से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसमें हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या क्यों और किसने की, अभी इस बारे में खुलासा नहीं हो सका।

जानकारी के अनुसार जिला झज्जर के गांव भूरावास निवासी सतबीर (47) आर्मी की नौकरी छोड़ने के बाद हरियाणा पुलिस में भर्ती हुआ था। फिलहाल वो स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की रोहतक यूनिट में कार्यरत था और अपने ससुराल गांव पाना बिधयान दूबलधन में रहता था। सतबीर का शव उसकी कार के अंदर से ही बरामद हुआ। उसको गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया है। वहीं कार के अगले शीशे में 2 गोलियां लगी हुई हैं तथा एक गोली का निशान कार की छत पर लगा मिला।

किसी से नहीं थी कोई रंजिश

वहीं सतबीर के ससुर राजेंद्र का कहना है कि आखिर उसकी हत्या क्यों की गई। उसकी तो किसी के साथ कोई रंजिश भी नहीं थी। उनका दामाद उनके पास ही रहता था। उन्हें शक है कि किसी बदमाश ने उनके दामाद को मारा है। कार के अगले शीशे में दो गोलियां लगी हुई हैं और एक गोली का निशान कार की छत पर लगा मिला है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें : Major Road Accident in Rewari : मातम में बदलीं खुशियां, शादी से लौट रहे 5 लोगों की हादसे में मौत

यह भी पढ़ें : Dry Ice : क्या होता है ड्राई आइस, गुरुग्राम के रेस्तरां में इसे खाने से आने लगीं खून की उल्टियां

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Pramod Vij : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश विकास की रफ्तार पकड़ेगा

भाजपा प्रत्याशी ने 5 अक्तूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की…

15 mins ago

Anil Vij : “आप” का दीपक बुझ चुका है, अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में आकर क्या उजाला करेगी ?

आम आदमी पार्टी का दीपक अब बुझ चुका है, ये हरियाणा में आकर क्या उजाला…

32 mins ago

Karimganj Border : असम पुलिस ने करीमगंज सीमा पार करने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karimganj Border असम पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीमगंज सीमा पार…

33 mins ago

Haryana NCB : नशा तस्कर 2 किलो 399 ग्राम गांजा सहित काबू

हरियाणा एनसीबी लगातार कर रही पूरे राज्य में नशा तस्करों पर वार India News Haryana…

1 hour ago